राशिफल : मेष-मीन (मंगलवार, 10 जनवरी 2023)
राशिफल : मेष | Aries
राशिफल : मन मस्तिष्क का संतुलन रखना आपको निर्णय लेने में सहायता करेगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते समय बजट का भी ध्यान रखें। इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीकों पर फिर से विचार करें। हालांकि अभी की गई मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में सफलता दायक रहेंगे। इस समय कार्यस्थल पर अधिकाधिक समय देने की कोशिश करें।
रुद्राक्ष की उत्पत्ति भोलेनाथ के आंसूओं से हुई है
वृष | Taurus
राशिफल : आपके प्रयासों से अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पुरे होते जाएंगे। अपनों का साथ और समय की अनुकूलता आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएंगे। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और खुशहाली भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदल होने के योग बन रहे हैं। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या रखें। खांसी-जुकाम तथा गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें। आपकी ही लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं।
मिथुन | Gemini
राशिफल : सकारात्मक लोगों और गतिविधियों में ध्यान देने से आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। रहन-सहन में सुधार आएगा। बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क बनाने से फायदा होगा। व्यवसाय संबंधी एडवर्टाइजमेंट की भी जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का जल्दी ही कोई मन मुताबिक कार्य संपन्न हो सकता है।निजी जीवन में सुख-शांति और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
कर्क | Cancer
राशिफल : इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी।बिजनेस में सक्रियता और सतर्कता रखने से व्यवस्था उचित रहेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से भी उचित संपर्क स्थापित होंगे। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। ऑफिस का माहौल शांति पूर्ण रहेगा।
सिंह | Leo
राशिफल : आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा।मन पर नियंत्रण रखने की वजह अपनी इच्छाओं को पूरा करने का भी प्रयास करें।सामाजिक तथा सोसाइटी की गतिविधियों में अपना योगदान देने से संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।घर परिवार के प्रति आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। दोस्ती में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
कन्या | Virgo
राशिफल :घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा और समाधान भी निकलेंगे। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं।मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। अति उत्साहित होकर काम करने से बचें क्योंकि धैर्य और सक्रियता बनाए रखने से काम समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन भी कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
तुला | Libra
राशिफल : ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। आप अपने कर्म और पुरुषार्थ द्वारा अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करें, निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी।
बिजनेस संबंधी कोई नई जानकारी मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें और अमल करें। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी तरह के तनाव या नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं। पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।
वृश्चिक | Scorpio
राशिफल : आर्थिक उन्नति का कोई अवसर मिलेगा तथा मन मस्तिष्क में संतुलन बनाकर आप बेहतरीन तरीके से कोई भी निर्णय ले लेंगे। आपसी संबंधों में भी पुनः मधुरता आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। इसलिए प्रयासरत रहें।परिवार में सुख-शांति रहेगी और रहन-सहन भी और अधिक अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरिया आ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना आपकी स्वास्थ संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है। ध्यान रखें कि स्वास्थ्य अच्छा होने पर ही अपनी गतिविधियां को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
धनु | Sagittarius
राशिफल : किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह से पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सोच आपको घर तथा व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगी। परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम रह सकती हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
मकर | Capricorn
राशिफल : समय मेहरबान हो तो सभी गतिविधियां बेहतरीन तरीके से होती जाती हैं। इस अच्छे समय का सम्मान करें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझ जाएगा।जीवनसाथी का उम्मीद से अधिक सहयोग रहेगा और आपसी तालमेल से उचित व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
कुंभ | Aquarius
राशिफल : दिन की शुरुआत में ही फोन अथवा मीडिया के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्याओं का कोई समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जी एस टी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर ले। अच्छे अवसर मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करना उचित नहीं है।
मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखें। वायु तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।
मीन | Pisces
राशिफल : जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा। समय मेहरबान हो तो हर गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से होती जाती हैं, और ऐसा ही आजकल आपके साथ हो रहा है।जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से निजी जीवन खुशहाल बना रहेगा प्रेम संबंधों में पड़कर आप अपना नुकसान ना करें। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य खराब होने में आप खुद जिम्मेदार रहेंगे। सजग रहें, सचेत रहें और स्वस्थ रहें।
राशिफल 2023:कुंडली, टैरो और अंक ज्योतिष से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल