दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ
बादशाहपुर, 08 मार्च राष्ट्रीय महिला जाट मंच ने नेचुरोपैथी केयर सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
और होली मिलन धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में जाट मंच की सदस्य समाज की आदर्श महिलाओं का वेष
बनाकर पहुंचीं। निगम पार्षद रमा रानी राठी जाट मंच के अध्यक्ष डा. पुष्पा धनखड़, नेचुरोपैथी केयर सेंटर की
निदेशक डा. सुनीता कटारिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नेचुरोपैथी केयर सेंटर की निदेशक डा. सुनीता कटारिया ने नारी सशक्तीकरण और महिलाओं की समाज में
भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
भारतीय संस्कारों का भावी पीढ़ी में रोपण
डा. पुष्पा धनखड़ ने कहा कि घर और
बाहर दोनों जगहों पर काम करते हुए महिलाएं किस तरह भारतीय संस्कारों का भावी पीढ़ी में रोपण करें। भारतीय
संस्कृति और परंपरा को कायम रखने के लिए युवा पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करने की बेहद जरूरत है।
मंच की उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने की जरूरत है ताकि वह अपने पैरों
पर खड़ी हो सकें। महिला शिक्षित होने के बाद ही समाज को नई दिशा दे सकती है।
नृत्य और गायन के द्वारा कार्यक्रम में समा बांध दिया
कार्यक्रम में कुछ महिलाएं
इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू, किरण बेदी, पीटी उषा, दादी चंद्रो, अर्चना पूरन सिंह, बबीता फोगाट, सीता, अमृता
शेरगिल आदि बनकर आई।
बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य और गायन के द्वारा कार्यक्रम में समा
बांध दिया। कार्यक्रम में आशा राठी, नीलम गुलिया, गितिका खत्री, सुदेश मलिक, सुदेश डबास, उर्मिला डबास,
शर्मिला रोज के अलावा मंच की सभी सदस्य मौजूद रहीं।