राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों से 25 क्विंटल गो मांस जब्त, तीन गिरफ्तार
धुबरी जिला के गोलकगंज पुलिस ने गोलकगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर छापेमारी के दौरान दो वाहनों से 25 क्विंटल गोमांस जब्त किया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गोलकगंज पुलिस की एक टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर दो पिकअप वाहन (एस-16एसी-1892 और डब्ल्यूबी-63बी-2904) को रोककर उसकी तलाशी ली।
इस दौरान वाहनों से प्याज की थैलियों से ढके 25 क्विंटल गोमांस को जब्त किया गया। साथ ही चालकों सोफिकुल रहमान, समीनूर इस्लाम और सहराब अली को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वाहनों में प्याज की 54 बोरी लदी थी। गोमांस पश्चिम बंगाल के कोचबिहार पुलिस थानाक्षेत्र सुतकीबाड़ी से धुबरी ले जाया जा रहा था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालकों से पूछताछ कर रही है।