रूसी हमले के खिलाफ सुरक्षा ‘‘अहम मोड़’’ पर है : जेलेंस्की

अमेरिका से अधिक मदद देने का अनुरोध किया

कीव, 31 मार्च  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आक्रमण के खिलाफ अपने देश की
सुरक्षा को ‘‘अहम मोड़’’ पर बताते हुए एक बार फिर अमेरिका से अधिक मदद देने का अनुरोध किया।

उनका यह
बयान तब आया है कि जब रूस की सेना अपने अभियान को कम करने के वादे से पीछे हटती दिखायी दे रही है।

बुधवार को देश के अन्य हिस्सों में हमले तेज

रूसी सेना ने कीव और उत्तरी शहर चेर्निहीव के आसपास के इलाकों में बमबारी की तथा बुधवार को देश के अन्य
हिस्सों में हमले तेज कर दिए

, जिससे युद्ध खत्म करने की ओर किसी भी प्रगति को लेकर संदेह पैदा हो गया है।
यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख डेविड अराखमिया ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता डिजिटल माध्यम
से शुक्रवार को बहाल होने की उम्मीद है।

इस बीच, यूक्रेन की संसद के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायता बढ़ाने के लिए अमेरिका पर जोर देने के
वास्ते वाशिंगटन की यात्रा की।

रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की आवश्यकता

उन्होंने कहा कि उनके देश को और सैन्य उपकरण, और वित्तीय सहायता तथा रूस
के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की आवश्यकता है।

यूक्रेन की संसद की सदस्य एनेस्तासिया रेडिना ने यूक्रेन के दूतावास में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें
रूसी सैनिकों को अपनी सरजमीं से खदेड़ने की आवश्यकता है और उसके लिए हमें हथियारों की जरूरत है।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के समक्ष सीधे यह मांग रखी। उन्होंने देश को रात
को वीडियो संबोधन में कहा, ‘

‘अगर हम वास्तव में आजादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं तो हमारे पास
इस मुश्किल, अहम मोड़ पर मदद मांगने का अधिकार है। टैंक, विमान, तोपों की आवश्यकता है।’’

50 करोड़ डॉलर की सहायता के लिए अमेरिका का आभार व्यक्त किया

उन्होंने कीव में बेहद कम रोशनी में राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर खड़े होकर देश को संबोधित किया। उन्होंने बुधवार
को घोषित अतिरिक्त 50 करोड़ डॉलर की सहायता के लिए अमेरिका का आभार व्यक्त किया।

रूसी सेना के हाल के हमलों के बाद रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही किसी भी वक्त कोई समाधान निकलने की
संभावना बहुत कम नजर आ रही है।

डोनबास क्षेत्र और लिजियम शहर के आसपास अपने हमले तेज

गौरतलब है कि रूस ने मंगलवार को कहा था कि वह कीव और चेर्निहीव के समीप अपने अभियान में कटौती
करेगा।

रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में डोनबास क्षेत्र और लिजियम शहर के आसपास अपने हमले तेज कर दिए हैं। यह शहर
डोनबास जाने वाले अहम रास्ते पर पड़ता है।

चेर्निहीव शहर परिषद के सचिव ओलेक्जेंडर लोमाको ने कहा कि रूस की घोषणा ‘‘पूरी तरह झूठी’’ साबित हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘रात को उन्होंने सैन्य अभियान कम नहीं बल्कि तेज कर दिया।’’

Scroll to Top
Rajasthan Assembly ने स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पास किया: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, चुनिंदा निजी अस्पतालों में World Water Day 2023: मुख्य उद्देश्य लोगों को ताजे पानी की संपत्ति के साथ यथोचित व्यवहार कम क्षेत्र सीमाएं विराट कोहली के लिए रन-स्कोरिंग को कठिन बना देती हैं रमजान सिकल चंद्रमा का पता लगाने के लिए दायरे के मुसलमानों से संपर्क किया है चैत्र नवरात्रि 2023, वार्षिक हिंदू उत्सवों में से एक, जो बहुत सख्त महत्व रखता है नमक हमारे दिल की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण जुआ कारक है IPhone 15 प्रो से लेकर सबसे शक्तिशाली मैक तक – यहाँ 2023 में लॉन्च होने वाले सबसे प्रत्याशित Apple उत्पाद हैं Garbh Sanskar: क्या यह वास्तव में अजन्मे बच्चे की मदद करता है? बीजेपी 2024 में भी दोबारा जीत की ओर बढ़ रही है Clasico पर Barcelona के रेफरी भ्रष्टाचार का आरोप भारी पड़ गया
Rajasthan Assembly ने स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पास किया: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, चुनिंदा निजी अस्पतालों में World Water Day 2023: मुख्य उद्देश्य लोगों को ताजे पानी की संपत्ति के साथ यथोचित व्यवहार कम क्षेत्र सीमाएं विराट कोहली के लिए रन-स्कोरिंग को कठिन बना देती हैं रमजान सिकल चंद्रमा का पता लगाने के लिए दायरे के मुसलमानों से संपर्क किया है चैत्र नवरात्रि 2023, वार्षिक हिंदू उत्सवों में से एक, जो बहुत सख्त महत्व रखता है
“उसने सैलाब की तस्वीर बना कर भेजी थी, उसी कागज से मगर नाव बना दी मैंने” : शहपर रसूल 4 स्थान सभी भारतीय परिवारों को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ने की आवश्यकता है 43 उम्र में भी जबरदस्त फिट हैं शिल्पा शेट्टी 70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से की शादी 8 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य Alanna Panday पांडे के प्री-वेडिंग उत्सव से अंदर की तस्वीरें: अनन्या पांडे, सुहाना खान, गौरी खान ने ग्लैमर का तड़का लगाया Amitabh Bachchan ने कहा कि उन्होंने टास्क के के लिए जाते समय रिब लिगामेंट और मांसपेशियों में चोट Android 14 डेवलपर की समीक्षा प्रेजेंट बैक मोशन, इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन में विभिन्न के लिए समर्थन लाती है Bill Gates: भारत संभवतः “विकास और रचनात्मकता” के केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है Budget Session का दूसरा चरण आज से; सरकार ने वित्त विधेयक पारित करने को प्राथमिकता दी: कांग्रेस ने विपक्षी एकता की वकालत की