Untitled design 2022 03 23T174824.776

                          कानपुर स्टेशन में बंदरों को भगाने का नया रास्ता खोजा

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च  कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने बंदरों को भगाने के लिए
एक नया रास्ता खोजा है, जिसमें प्रमुख स्थलों पर लंगूरों के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गए हैं।

जनसंपर्क अधिकारी एनसीआर, अमित कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टर और कट-आउट प्रयोग सफल होने पर, उत्तर
मध्य रेलवे (एनसीआर) मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।

हाल के दिनों में कई हमलों के कारण बंदर चिंता का एक प्रमुख कारण रहे हैं। इनमें से कुछ जानलेवा भी साबित
हुए हैं।

बंदर चिंता का एक प्रमुख कारण

उन्होंने कहा, हमने इसे प्रायोगिक आधार पर कानपुर सेंट्रल में लागू किया है। उत्तर मध्य रेलवे में यह प्रयोग सेंट्रल स्टेशन पर शुरू किया गया है जो 30 अप्रैल तक चलेगा। प्रयोग सफल रहा तो इसे पांकी स्टेशन और अन्य स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।

इस बीच, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह यात्रियों की वजह से एक समस्या है, जो इन्हें बचा हुआ खाना खिलाते हैं। जब बंदरों को खाना नहीं मिलता है,तो वे आक्रामक हो जाते हैं और यात्रियों पर हमला करते हैं।