नई दिल्ली, 02 अप्रैल गीता कॉलोनी में गुरुवार देर रात रोडरेज में एक ऑटो चालक ने कार चालक की
रॉड से पिटाई कर दी।
वारदात के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। घायल कार चालक 33 वर्षीय सुभाष को
अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित सुभाष पश्चिमी विनोद नगर में रहते हैं और चालक हैं। गुरुवार रात वह पटपड़गंज से करोलबाग जा रहे थे।
गीता कॉलोनी में कुंदन नगर लालबत्ती के पास एक ऑटो चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
कार पर स्क्रैच
आने को लेकर उन्होंने ऑटो चालक से शिकायत की तो वह गुस्सा गया।
चालक ने अपने ऑटो से लोहे की रॉड
निकाली और हमला कर दिया। सुभाष के घायल होने पर आरोपी ऑटो के साथ फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर
आरोपी ऑटो चालक की तलाश कर रही है।