विहिप ने कहा, जहांगीरपुरी हमले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए -दिल्ली के पुलिस आयुक्त से मिला विहिप नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली, 17 अप्रैल विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के
अवसर पर शनिवार को शोभायात्रा पर हमले को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विहिप ने कहा है कि हमलावरों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विहिप दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना के नेतृत्व में रविवार को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस
आयुक्त राकेश अस्थाना से मिला।
विहिप नेताओं ने पुलिस आयुक्त से कहा कि पूर्व सूचना होने के बावजूद
समुचित सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
असामाजिक
तत्वों को रोकने की बजाए धार्मिक यात्राओं को रोकने की कोशिश करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी
चाहिए।
कपिल खन्ना ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस धार्मिक यात्राओं को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम
नहीं है तो यह भी बताए।
हम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा के प्रबंध स्वयं
करेंगे।
पुलिस आयुक्त को सौंपे पत्र में विहिप ने कहा है कि हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप एवं बजरंग दल के नेतृत्व में
निकाली गई शोभायात्रा निर्धारित समय शाम 4:30 बजे जहांगीरपुरी के डबल ई प्रयास नामक स्थान से बाबू
जगजीवन राम मार्ग होते हुए बीसी रोड पहुंची। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ रही थी। इसी बीच सी ब्लॉक
मस्जिद के सामने से कुछ असामाजिक तत्व अभद्र नारे लगाने लगे।
थोड़ी देर बाद बस्तियों से भीड़ निकलकर आई
और लाठी-डंडे से हमला शुरू कर दिया। आसपास के छतों से पत्थरबाजी भी शुरू कर दी गई।
इसमें विहिप के कुछ
कार्यकर्ता जख्मी हो गए।
इसी बीच असामाजिक तत्वों का एक जत्था मस्जिद से अचानक बाहर आया और पत्थर,
एसिड, कांच के टुकड़े, बोतलों से हमला शुरू कर दिया।
इसमें भी कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। कार्यकर्ता की
गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। कई हिन्दुओं