purnima 30

साउथ अफ्रीका के पूर्वी केप राज्य में एक बर्थडे पार्टी में गोलीबारी हुई

अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के पूर्वी केप राज्य में एक बर्थडे पार्टी में गोलीबारी हुई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम को 5.15 से 5.30 बजे के बीच हुई। दो हमलावर एक घर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक हमले के पीछे का कारण भी सामने नहीं आया है।

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के एक 6 साल के बच्चे ने क्लास के अंदर टीचर को गोली मार दी

घर का मालिक अपना जन्मदिन मना रहा था

purnima 27

पुलिस ने बताया- घर का मालिक अपना जन्मदिन मना रहा था। कई गेस्ट भी आए हुए थे। तभी दो हमलावर आए और अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में जन्मदिन मना रहे घर के मालिक समेत 8 लोगों की मौत हो गई।पिछले साल 10 जुलाई को कुछ घंटों के अंतराल में हुई शूटिंग की दो घटनाओं में 19 लोग मारे गए थे। पिस्तौल और राइफलों से लैस हमलावरों ने सोवेटो टाउनशिप में एक बार में हमला कर दिया था। इस हमले में 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

कुछ घंटे पहले ही पीटरमैरिट्सबर्ग में एक बार में गोलीबारी हुई थी

purnima 30

इससे कुछ घंटे पहले ही पीटरमैरिट्सबर्ग में एक बार में गोलीबारी हुई थी जिसमें 4 लोग मारे गए थे और 8 लोग घायल हो गए।​​​​​​​साउथ अफ्रीका में हर साल 20 हजार लोगों की हत्या हो जाती है। गन फ्री साउथ अफ्रीका कैंपेन ग्रुप के मुताबिक, देश में 30 लाख रजिस्टर्ड बंदूकें हैं। अवैध हथियारों की संख्या इनसे कहीं ज्यादा है। दक्षिण अफ्रीका के एक कस्बे में जन्मदिन मना रहे लोगों के एक समूह पर बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है।

इस हमले में जन्मदिन मनाने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गई

तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस हमले में जन्मदिन मनाने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गई। जन्मदिन दक्षिणी बंदरगाह शहर गेकेबेरा में मनाया जा रहा था।अफ्रीका पुलिस ने एक बयान में कहा, “घर का मालिक अपना जन्मदिन मना रहा था जब रविवार शाम दो अज्ञात बंदूकधारियों ने यार्ड में प्रवेश किया और मेहमानों पर गोली चलानी शुरू कर दी।” पुलिस ने कहा, “बंदूकधारियों ने मेहमानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

अभी तक इस हमले के कारण का पता नहीं चला है

purnima 29

“पुलिस ने कहा है कि अभी तक इस हमले के कारण का पता नहीं चला है। पूर्वी केप प्रांत के प्रांतीय पुलिस प्रमुख नोमथेलेली मेने ने हत्या की निंदा करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों के प्रति गुस्सा जाहिर किया। हमले की जांच शुरू कर दी गई है और अफ्रीका पुलिस ने कहा कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी आम बात है, जहां सामूहिक हिंसा और शराब के कारण दुनिया में हत्या की दर सबसे अधिक है।

एंजिलिस में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल जोहान्सबर्ग और पूर्वी शहर पीटरमैरिट्जबर्ग में अलग-अलग घटनाओं में लगभग दो दर्जन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मंत्री भेकी सेले, राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त फैनी मसेमोला ने सोमवार सुबह जहां हमला हुआ था उस जगह का दौरा किया। बता दें कि इससे पहले शनिवार को अमेरिका में फायरिंग की घटना सामने आई थी। शनिवार (28 जनवरी) को लॉस एंजिलिस में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

बेनेडिक्ट कैन्यन क्षेत्र में शनिवार सुबह में फायरिंग की ये घटना हुई है

purnima 28

लॉस एंजिलिस में बेनेडिक्ट कैन्यन क्षेत्र में शनिवार सुबह में फायरिंग की ये घटना हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गये हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने कहा है, कि परिस्थितियों और हमले के संभावित उद्देश्यों की जांच चल रही थी। ताजा घटना पिछले साल बड़े पैमाने पर गोलीबारी के बाद हुई है, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है। पिछले साल जुलाई में, बंदूकधारियों ने सार्वजनिक जगह पर भारी गोलीबारी की थी, जिसमें 19 लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस ने कहा है, कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

श्रीनगर में भारी बर्फबारी में राहुल की भावुक स्पीच:बोले-कश्मीरियों और फौजियों की तरह मैंने अपनों को खोने का दर्द सहा, मोदी-शाह यह दर्द नहीं समझते