सीएम के पिटारे से महिलाओं के लिए निकले तोहफे

तीन नए सरकारी महिला कॉलेज खोलने की घोषणा

चंडीगढ़, 08 मार्च  प्रदेश के सीएम और वित्त मंत्री का भी कार्यभार देख रहे मनोहर लाल मंगलवार को
हरियाणा का बजट वर्ष 2022-23 पेश किया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीशक्ति के लिए भी कई ऐलान
किए गए।

बेटियों की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने किए तीन नए सरकारी महिला कॉलेज खोलने की घोषणा करते हुए
सीएम ने कहा कि भिवानी और सोनीपत जिले में ये सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे,

10 हजार स्वयं सहायता समूह बनाने का ऐलान

तांकि बेटियों को दूर शहरों का
रुख न करना पड़े। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10
हजार स्वयं सहायता समूह बनाने का ऐलान किया गया है।

सीएम ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं
की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सुषमा स्वराज पुरस्कार का ऐलान

राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार का ऐलान
सदन में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्व. सुषमा स्वराज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा
कि हरियाणा की बेटी भारत की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा थीं।

उन्होंने कहा कि आज वे उनके नाम पर राज्य
स्तरीय पुरस्कार की घोषणा करते हैं। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल कर चुकी महिलाओं
को प्रशस्ति पत्र और 5 लाख का इनाम दिया जाएगा।

3 लाख रुपए तक के आसान ऋण

महिलाओं को मिलेगा 3 लाख रुपए तक के आसान ऋण
सीएम ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि इस गरिमापूर्ण सदन का प्रथम अध्यक्ष होने का गौरव एक
महिला को प्राप्त है। शन्नो देवी हरियाणा विधानसभा की पहली अध्यक्ष बनीं थीं।

इसी तरह पहली महिला उपाध्यक्ष
बनने का गौरव लेखवंती जैन को ही प्राप्त है। महिला उद्यमियों के लिए महिला मातृशक्ति उद्यमति योजना की
शुरुआत करने की घोषणा की।

7 फीसदी की दर से ऋण देने का ऐलान

सीएम ने 5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवार की महिलाओं को 3 लाख रुपये
तक के आसान ऋण, 3 साल के लिए 7 फीसदी की दर से ऋण देने का ऐलान किया।

आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स
और अनुबंधित कर्मचारियों को 3 लाख रुपए बीमा कवर मिलेगा।

महिला हॉस्टल बनाने की घोषणा

यहां बनेगे महिला हॉस्टल
सीएम ने प्रदेश में काम करने वाली महिलाओं के रहने के लिए महिला हॉस्टल बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा
कि यह हॉस्टल फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला शहर में बनेंगे, जिससे कामकाजी महिलाओं को रहने और खाने
की परेशानियों से निजात मिल सकेगी।

1000 महिला पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती

1000 महिला पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती
2022-23 में 1000 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी।

हरियाणा में 381 पुलिस स्टेशन व 357 पुलिस चौकियों
में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 21 साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

Scroll to Top
यूटा सोशल मीडिया कानून का अर्थ, बच्चों को माता-पिता से अनुमोदन की आवश्यकता होती है Navratri 2023: नवरात्रि के व्रत में जरूर खाएं ये फल, नहीं होगी कमजोरी महसूस World TB Day 2023: टीबी से हर साल 4.5 लाख की मौत, 1 मरीज 15 को करता है संक्रमित, रोग को जड़ से मिटाएगी ‘STOP’ टेक्निक RSS द्वारा सामाजिक क्षेत्र की पहुंच को आगे बढ़ाने के साथ, राष्ट्रीय सेवा भारती ने अपने NGO का सबसे बड़ा मंच तैयार किया है लोगों को श्वसन स्वच्छता और Covid-19 के अनुकूल व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया 5 लाख रुपये से अधिक प्रीमियम वाली गैर-यूलिप बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल, 2023 से कर योग्य होने जा रही हैं Diabetes: तनाव आपके आहार पैटर्न और जीवन के तरीके को बदल सकते हैं Jharkhand में पुलिस की छापेमारी में नवजात की ‘कुचलकर मौत’; CM ने दिए जांच के आदेश चल रहे वैश्विक बैंक संकट के बीच PSU बैंकों के सीईओ से मिलेंगी एफएम Sitharaman: रिपोर्ट Rajasthan Assembly ने स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पास किया: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, चुनिंदा निजी अस्पतालों में
यूटा सोशल मीडिया कानून का अर्थ, बच्चों को माता-पिता से अनुमोदन की आवश्यकता होती है Navratri 2023: नवरात्रि के व्रत में जरूर खाएं ये फल, नहीं होगी कमजोरी महसूस World TB Day 2023: टीबी से हर साल 4.5 लाख की मौत, 1 मरीज 15 को करता है संक्रमित, रोग को जड़ से मिटाएगी ‘STOP’ टेक्निक RSS द्वारा सामाजिक क्षेत्र की पहुंच को आगे बढ़ाने के साथ, राष्ट्रीय सेवा भारती ने अपने NGO का सबसे बड़ा मंच तैयार किया है लोगों को श्वसन स्वच्छता और Covid-19 के अनुकूल व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया
“उसने सैलाब की तस्वीर बना कर भेजी थी, उसी कागज से मगर नाव बना दी मैंने” : शहपर रसूल 4 स्थान सभी भारतीय परिवारों को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ने की आवश्यकता है 43 उम्र में भी जबरदस्त फिट हैं शिल्पा शेट्टी 5 लाख रुपये से अधिक प्रीमियम वाली गैर-यूलिप बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल, 2023 से कर योग्य होने जा रही हैं 70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से की शादी 8 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य Alanna Panday पांडे के प्री-वेडिंग उत्सव से अंदर की तस्वीरें: अनन्या पांडे, सुहाना खान, गौरी खान ने ग्लैमर का तड़का लगाया Amitabh Bachchan ने कहा कि उन्होंने टास्क के के लिए जाते समय रिब लिगामेंट और मांसपेशियों में चोट Android 14 डेवलपर की समीक्षा प्रेजेंट बैक मोशन, इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन में विभिन्न के लिए समर्थन लाती है Bill Gates: भारत संभवतः “विकास और रचनात्मकता” के केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है