हार के भय से चुनाव टाले भाजपा ने : परमानन्द शर्मा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का कहना है निगमों में
किए भ्रष्टाचार और भारी लूट के कारण निगम को कंगाल बनाने वाली भाजपा ने चुनावों में हार के डर और अपनी
जिम्मेदारियों से भागने के लिए निगमों का एकीकरण किया।
उन्होंने कहा कि तीनों निगमों में भाजपा और आम
आदमी पार्टी के निगम पार्षदों के स्टिंग ऑपरेशन में खुलेआम भ्रष्टाचार उजागर हुआ था।
भाजपा और आम आदमी
पार्टी दोनो ने मिलकर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी
की मिलीभगत से सक्रिय बिल्डिंग माफिया, पार्किंग माफिया, विज्ञापन माफिया
, लैंटर माफिया के भ्रष्टाचार का ही
नतीजा है कि निगमों का एकीकरण करना पड़ा। परमानन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के साथ
मिलकर अपने निजी लोगों को फायदा पहुॅचाने के लिए तीनों निगमों के भवनों, ईमारतों, स्कूलों को बेच डाला।
टाउन हॉल को हेरिटेज होटल बनाकर लीज पर दे दिया है।
राजस्व की कमी और आर्थिक भ्रष्टाचार में डूबे दिल्ली
नगर निगम को बचाने की बजाय भाजपा ने निगमों का एकीकरण कर दिया।
उन्हांने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के
प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का सुव्यवस्थित निपटारा करने की बजाय 15 वर्षों कोई नई लैंडफिल नही बनाई
जबकि गाजीपुर,
औखला, भलस्वा लैंडफिल पर क्षमता से अधिक कूड़ा डाला जा रहा है इन्हें सुव्यवस्थित करने के
नाम पर व ट्रॉमल मशीनों की खरीदारी में भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए।