National 17

हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि की एक वास्तविक ताकत

अड्डू सिटी (मालदीव), 27 मार्च विदेश मंत्री Dr. जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत-मालदीव
की साझेदारी हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि की एक वास्तविक ताकत है।

Dr. जयशंकर ने दक्षिणी मालदीव के अड्डू सिटी में भारतीय अनुदान सहयोग से बनाए गए नेशनल कॉलेज फॉर पुलिसिंग एंड लॉ एनफोर्समेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (श्री जयशंकर) मंत्री और विदेश सचिव दोनों के रूप में एनसीपीएलई परियोजना की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की है।

“भारत और मालदीव एक गहरी और स्थायी मित्रता साझा करते हैं। आज हमारा रिश्ता हमारे युवाओं और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए वादों और संभावनाओं से भरा है।

मालदीव की सुरक्षा तथा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को पुख्ता करेगी

यह हिंद महासागरयह परियोजना द्विपक्षीय विकास साझेदारी का वास्तविक प्रतीक है। क्षेत्र के लिए व्यापक परिणाम, स्थिरता और समृद्धि की एक वास्तविक शक्ति की साझेदारी भी है।”

उन्होंने कहा  कि राडार प्रणाली मालदीव की सुरक्षा तथा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को पुख्ता करेगी। उल्लेखनीय है कि अड्डू में तटीय राडार प्रणाली, जिसमें 10 रडार स्टेशन शामिल हैं, जिसे औपचारिक रूप से रक्षा बलों के प्रमुख को सौंप जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि कि एनसीपीएलई भारत की सबसे बड़ी अनुदान परियोजनाओं में से एक प्रमुख संस्थान होगा, जो हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए एक बल के रूप में भारत-मालदीव साझेदारी को मजबूती देगा।