हुनर हाट से अब तक नौ लाख नौकरियों के अवसर हुए पैदा : ठाकुर
मुंबई, 17 अप्रैल । केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुंबई में केंद्रीय अल्पसंख्यक
मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित 40वीं ;हुनर हाट; प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय
अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषद में विपक्ष
के नेता प्रवीण दरेकर, राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावड़ेकर, सांसद मनोज कोटक,
सांसद राहुल शेवाले, सांसद गोपाल
शेट्टी, विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक सलाह आशीष शेलार भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुरू किए गए हुनर हाट ने अब तक 9 लाख
नौकरियाें के अवसर पैदा हुए हैं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीेए ग्राउंड में 40वीं हुनर हाट
प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के विभिन्न प्रकार के 400 स्टॉल लगाए गए हैं। मुंबईवासी इस 12 दिवसीय प्रदर्शनी का
लाभ उठाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी,
राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावड़ेकर
और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपने विचार व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि 40वीं ;हुनर हाट प्रदर्शनी 27
अप्रैल, 2022 तक चलेगी और इसमें उत्तर प्रदेश,
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मणिपुर,
बिहार, आंध्र प्रदेश
, झारखंड, गोवा, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, जम्मू के स्टॉल लगे हैं। यहां कश्मीर, महाराष्ट्र और
अन्य राज्यों के शिल्पकारों के बनाए गए
स्वदेशी उत्पाद शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की खाद्य
संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा।