Homeदेश की खबरेंअज्ञात शख्स ने महिला पर किया नुकीले हथियार से वार

अज्ञात शख्स ने महिला पर किया नुकीले हथियार से वार

दिल्ली के पुष्प विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात शख्स ने 26 वर्षीय महिला पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया। महिला को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त बनिता मैरी जैकर ने बताया कि मैक्स अस्पताल से 31 मई को सूचना मिली थी किएक महिला को गर्दन में लगी चोट के कारण भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि वह सैदुलजब के चर्च से अपने घर पैदल लौट रही थी।

लगभग रात 8 बजे एमबी रोड पर एसडीएम कार्यालय के पास उस पर एक अज्ञात शख्स ने किसी नुकीली चीज से गले पर वार कर दिया। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित महिला ने उस शख्स की उम्र 22-24 के बीच आंकी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments