Homeराशिफलआज का राशिफल मंगलवार, 9 अगस्त 2022

आज का राशिफल मंगलवार, 9 अगस्त 2022

आज का राशिफल मंगलवार, 9 अगस्त 2022

मेष | Aries

आज बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन रखें तथा अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। परंतु समय अनुसार कार्य भी बनते जाएंगे।व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी उचित ध्यान देना जरूरी है। वरना कोई बाहरी इंसानी परेशानी बढ़ा सकता है। फाइनेंस संबंधी कामों को स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीकों में बदलाव लाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश दादरी तहसील राजस्व विभाग के कर्मचारियों का डर व अवैध कब्जे का व्यापार

वृष | Taurus

आज खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। युवा वर्ग मौज मस्ती के साथ-साथ अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित रखें। अनजाने में ही घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी अथवा अवहेलना करना उन्हें आहत कर सकता है।व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखें। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है।

मिथुन | Gemini

आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ठीक कर दें। दूसरों के मामले में दखल अंदाजी बिल्कुल ना करें। क्योंकि इसकी वजह से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।व्यवसाय में आज किसी भी तरह का रिस्क ना ले। कोई नुकसान होने की आशंका है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।

कर्क | Cancer

आज पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध भी खराब हो सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आपको चिंता भी रह सकती हैं।व्यस्तता की वजह से कार्यालय में अधिक समय तो नहीं दे पाएंगे, परंतु फोन के माध्यम से ही आपके कार्य संचालित भी हो जाएंगे। पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परंतु मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

सिंह | Leo

आज हर काम में बहुत अधिक अनुशासन और रोक-टोक रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। बेहतर तो यही होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं।व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। कर्मचारियों तथा स्टाफ की सलाह को भी महत्व दे। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति जल्दी ही अपना मनचाहा कार्य प्राप्त करेंगे।

कन्या | Virgo

आज घर मे संबंधियों अथवा नजदीकी मित्र के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।व्यवसाय संबंधी कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएगी। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

तुला | Libra

आज किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। हालांकि समय अनुसार समाधान भी निकल आएगा। कुछ समय आत्म मनन और और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए भी जरूर निकालें।टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से आप कोई निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। परंतु आर्थिक मामलों में काफी सोच-समझकर निर्णय लें, किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें।

वृश्चिक | Scorpio

आज कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्य के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून व शांति मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि एक दूसरे के विचारों को समझें तथा सम्मान करें।व्यवसाय से संबंधित छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय परिस्थितियां कुछ विपरीत बनी हुई हैं। परंतु धैर्य रखें, जल्दी ही आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने वाले हैं।

धनु | Sagittarius

आज  समय की कीमत को अवश्य पहचाने। उचित समय पर उचित काम ना करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।रुके हुए व्यवसायिक कामों में गति आएगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ कई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी।

मकर | Capricorn

आज  पारिवारिक व्यवस्था पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप मुश्किलें पैदा करेगा तथा नकारात्मकता हावी रहेगी। अभी किसी भी प्रकार की यात्रा करना नुकसानदायक रह सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
कारोबार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय त्वरित ही लेने पड़ सकते हैं। कलात्मक तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए कंपनियों में अपना बायोडाटा तथा प्रोफाइल भेजें। आपको सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ | Aquarius

आज इस समय व्यवसायिक मामलों में तुरंत निर्णय लेने की जरूरत है। युवा वर्ग अपनी लापरवाही अथवा व्यवहार कुशलता की कमी के कारण व्यवसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। कई बार बहुत अधिक सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल भी जाती हैं।इस समय महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी। उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।

मीन | Pisces

आज अनावश्यक खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। क्योंकि ठीक से निभा ना पाने की वजह से चिड़चिड़ापन भी हावी रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कामों को प्राथमिकता दें।
कारोबारी गतिविधियां आपकी योग्यता और सूझबूझ से व्यवस्थित रहेंगी। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें।

Railway NCR Prayagraj Bharti 2022 | रेलवे एनसीआर प्रयागराज 1664 पदों पे अप्रेन्टिस भर्ती

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments