Homeबॉलीवुड की खबरेंRRR ने अब ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड

RRR ने अब ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड

नेटफ्लिक्स पर भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। सिनेमाघरों में फिल्म ने कमाई के रिकॉर्डतोड़ दिए। राजामौली की फिल्म से जितनी उम्मीदें की जा रही थीं यह उन कसौटियों पर खरी उतरी।

                                                                         NETFLIX

वर्ल्डवाइल्ड 1100 करोड़ का कलेक्शन

जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म ‘RRR’ ने वर्ल्डवाइल्ड 1100 करोड़ का कलेक्शन किया और यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म को देश ही नहीं दुनियाभर में दर्शकों ने इसे देखा। जब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो वहां भी जोरदार प्रतिक्रिया मिली है।

                                                                         RRR

‘RRR’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के कुछ हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी रही। अभी भी यह टॉप 10 की लिस्ट में है। यही नहीं फिल्म का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई है। ’आरआरआर’ मूल रूप से तेलुगू में बनी है।

                नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी

नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। फिल्म के एक पोस्टर के साथ लिखा है, ‘RRR’ इस समय दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है। फिल्म को दुनियाभर में 45 मिलियन (4.5 करोड़) घंटे से अधिक समय तक देखा जा चुका है।’

                                                                           RRR

 

 20-25 की उम्र में ही होने लगे हैं बाल सफेद

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments