Advertisement

एडवा की 5 अक्टूबर को Jantar Mantar पर होगी BJP- RSS हटाओ, महिला बचाओ रैली

एडवा की 5 अक्टूबर को Jantar Mantar पर होगी बीजेपी- आरएसएस हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ विशाल महिला रैली-आशा यादव

Jantar Mantar: नोएडा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला हिंसा, सांप्रदायिकता के खिलाफ एवं शिक्षा व राशनिंग व्यवस्था में सुधार और अन्य कई जन मुद्दों/ मांगों को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति 05 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से जंतर-मंतर नई दिल्ली पर विशाल महिला रैली का आयोजन करने जा रही है।

Jantar Mantar

👉ये भी पढ़ें👉: 8 सितंबर को NISHAD PARTY सुप्रीमो माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी वाराणसी के दौरे पर रहे

उक्त रैली की तैयारी में आज जनवादी महिला समिति गौतम बुध नगर कमेटी ने जनपद गौतम बुध नगर की कई बस्तियों/ सेक्टरों में माइक प्रचार, पर्चा वितरण, नुक्कड़ मीटिंग व जनसंपर्क कर महिलाओं से बड़ी संख्या में 05 अक्टूबर को जंतर-मंतर नई दिल्ली पर होने वाली विशाल महिला रैली में शामिल होने के लिए ही अपील किया।

Jantar Mantar
Jantar Mantar

Jantar Mantar: जनवादी महिला समिति के नेता आशा यादव ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है तब से महिलाओं का जीना दुभर हो गया है, बढ़ती महंगाई- बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है तथा महिला व सांप्रदायिक हिंसा में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है

👉👉 Visit: samadhan vani

इसीलिए जनवादी महिला समिति ने बीजेपी- आरएसएस हटाओ, महिला बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ 5 अक्टूबर 2023 को जंतर मंतर पर विशाल देशव्यापी महिला रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव, जिला सचिव चंदा बेगम व वरिष्ठ नेता लता सिंह ने किया।

Jantar Mantar
एडवा की 5 अक्टूबर को Jantar Mantar पर होगी BJP- RSS हटाओ, महिला बचाओ रैली