Homeदेश की खबरेंगंगा स्नान करने पहुंचे 2 दोस्त गहराई में जाने से डूबे, गोताखोरों...

गंगा स्नान करने पहुंचे 2 दोस्त गहराई में जाने से डूबे, गोताखोरों की मदद से हो रही तलाश

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शबाजपुर गांव निवासी अनिल (25) पुत्र महेश, अपने दोस्त साहिल (20) पुत्र राजेश व रोहित के साथ मंगलवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम सेतुवाही के सामने गंगा स्नान करने पहुंचे।

नहाने के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख रोहित ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों की खोजबीन की। पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है।

दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि गंगा नदी में रोजाना डूबने की घटनाएं हो रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि दो दिनों में छह किशोरों की मौत के बाद भी स्थानीय पुलिस भी नहीं चेती है।

उसने भी इस घटना से कोई सबक नहीं लिया है। रोजाना किशोर उम्र के बच्चे गंगा नदी में नहाने के दौरान खिलवाड़ करते रहते हैं। तभी हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। पुलिस घाटों के तटों तक जाना मुनासिब नहीं समझती। वह तब पहुंचती है जब हादसा हो जाता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Recent Comments