Homeदेश की खबरेंगुजरात: महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राजकोट में 30 कांग्रेसी कार्यकर्ता...

गुजरात: महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राजकोट में 30 कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

गुजरात के राजकोट में सोमवार को कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करीब 30 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

 

कई प्रदर्शनकारियों को सब्जियों से बनी माला पहने देखा गया, जबकि अन्य ने सत्ताधारी भाजपा व मूल्य वृद्धि के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर और ईंधन पंपों के कटआउट ले रखे थे।

 

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, “प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राजकोट शहर अध्यक्ष अर्जुन कटारिया ने किया। प्रदर्शन में महिला इकाई की सदस्य भी शामिल हुईं। जिस तरह से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, सब्जियों की प्रत्येक माला की कीमत 500 रुपये हो सकती है।”

 

कटारिया ने कहा, “लोगों की परेशानी के बीच चैन की नींद सो रही भाजपा सरकार को जगाने के लिये इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। रसोई गैस सिलेंडर से लेकर कपड़े, यूरिया सबकुछ महंगा हो गया है।”

 

प्रद्युम्न नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि कटारिया और दो महिलाओं समेत कांग्रेस के 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Recent Comments