Homeदेश की खबरेंचंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
मन मुताबिक काम होने से राहत मिलेगी। अपने में अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। युवाओं का कोई सपना साकार हो सकता है। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। यह समय बहुत ही ध्यान पूर्वक व्यतीत करने का है।परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। नौकरी में भी परिस्थितियां भी विपरीत ही चल रही हैं। अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकती हैं।घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ भी मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिलने से बहुत राहत मिलेगी। आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान करने की जरूरत है। जिससे कि वह अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करें।लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। अपमानजनक स्थिति बनने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अधिकारियों के साथ संबंध खराब न हो।पति-पत्नी के बीच उचित सामान्य से बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आप खुद में अद्भुत बदलाव महसूस करेंगे। इस समय के द्वारा की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का प्रयास करें।पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए दिन शुभ है। क्योंकि पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। मेहनत के दम पर नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं।अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
अपने काम के प्रति एकाग्रचित्त रहें। इसके लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।नरमी बनाकर रखें। गुस्से और जिद में आकर संबंध खराब हो सकते हैं। आय के साथ साथ खर्चों की भी स्थितियां रहेंगी। जिसकी वजह से मन कुछ अशांत रहेगा।पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
परिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सात्विकता रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
समय और भाग्य आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। मेहनत की उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा।भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकते हैं।कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती हैं। जिसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर आएगा। मीडिया या फोन द्वारा ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। नौकरी या विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है।पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा रुक जाने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। जिसकी वजह से घर में भी तनाव हो सकता है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है।पार्टियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत अधिक एकाग्रचित्त रहें।गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परंतु आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आने की संभावना है।जिसकी वजह से स्वभाव में भी अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास ऊर्जा बनाकर रखना जरूरी है।अधिक विश्वास ना करके सभी निर्णय स्वयं ही ले। क्योंकि किसी अन्य की सलाह आपका नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर आज कार्यभार की अधिकता रहेगी।
आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
सकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग भी होगी।जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उठने से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका भी लग रही है।सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो हल होने की अधिक संभावना है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से व ईगो पर कंट्रोल रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सिर्फ प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट बनाना अति आवश्यक है।ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं।
लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।घर का वातावरण मधुर बनाकर रखने में आप का विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पारिवारिक यात्रा संबंधी वे प्रोग्राम बन सकता है दूसरों के काम में अधिक ध्यान देने की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें।कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुने और अनिका सहयोग करें।जिसकी वजह से आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।विवाहित जीवन सुख मय रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

(कुंभ | Aquarius

जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आपका संपर्क दायरा और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।युवा वर्ग विशेष रुप से अपने मनो स्थिति को काबू में रखें। ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाए रखें।आपके कार्य में जीवन साथी का महत्व पूर्ण सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मानहानि का कारण बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय का निर्माण करेगा। जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
इससे आप नुकसान में रह सकते हैं। स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। घर का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त हो सकता है।
मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का भी कोई टारगेट पूरा होने से तरक्की मिलने के शुभ अवसर बनेंगे।
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। साथ ही अपना भी गर्मी और पॉल्यूशन से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments