Homeदेश की खबरेंजल प्रवासी भारतीयों ने ‘‘अयोध्या श्रीराम मंदिर जलाभिषेक‘‘ हेतु भारत भेजा है

जल प्रवासी भारतीयों ने ‘‘अयोध्या श्रीराम मंदिर जलाभिषेक‘‘ हेतु भारत भेजा है

‘‘अयोध्या श्रीराम मंदिर जलाभिषेक‘‘ हेतु भारत भेजा है

श्रीराम

माननीय चंपत राय, महामंत्री-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के संग डॉ. विजय जौली, पूर्व दिल्ली विधायक व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप, आगामी गुरूवार 6 अप्रैल 2023 को कारसेवकपुरम्, अयोध्या, उत्तर प्रदेश में प्रेस को संबोधित करेंगे दुनियां के 155 देशों के जल सेअयोध्या श्रीराम मंदिर ‘‘जलाभिषेक’’ अयोध्या, 6 अप्रैल 2023ः दुनियां के 155 देशों व 7 महाद्वीपों की नदियों व समुद्रों का जल प्रवासी भारतीयों ने ‘‘अयोध्या श्रीराम मंदिर जलाभिषेक‘‘ हेतु भारत भेजा है।

अंटार्कटिका पर पहले इंसानी कदम पड़े थे रोआल्ड एमंडसन के

जल को तांबे के लोटों में भर कर पैक व सील किया गया है

इसकी घोषणा डॉ. विजय जौली, पूर्व दिल्ली विधायक व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप ने माननीय चंपत राय जी, महामंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की गरिमामयि उपस्थिति में कारसेवकपुरम, अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्तालाप में की। इसके साथ ही डॉ. जौली ने बताया कि प्रत्येक देश के पवित्र जल को तांबे के लोटों में भर कर पैक व सील किया गया है। इन लोटों पर प्रत्येक देश के नाम व झण्डे का स्टीकर चिपका, लोटों को भगवे रिब्बन से सजाया गया है।

रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह व योग ऋषि स्वामी रामदेव जी रहेंगे

श्रीराम

इस हेतु विशेष आशीर्वचन कार्यक्रम स्थानः राम कथा सत्संग भवन, छोटी छावनी, परिक्रमा मार्ग, अयोध्या में रविवार, 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10.00 बजे आयोजित किया जा रहा है। इसके उपरांत 155 देशों के जल को अयोध्या राम मंदिर में जलाभिषेकम हेतु अर्पित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते प्राप्त स्वीकृति में भारत के रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह व योग ऋषि स्वामी रामदेव जी रहेंगे।

अयोध्या राम मंदिर में जलाभिषेकम हेतु अर्पित किया जायेगा

उनके संग श्री चंपत राय जी (महामंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र), श्री दिनेश चंद्रा जी (संरक्षक विश्व हिंदू परिषद्), संघ प्रचारक श्री राम लाल जी व श्री इंद्रेश कुमार जी, जैन आचार्य लोकेश जी, महामण्डलेश्वर स्वामी यतेंद्रानंद गिरि जी महाराज, श्रीमती किरण चोपड़ा (प्रबंधक पंजाब केसरी), जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह (पूर्व सेनाध्यक्ष), महंत कमल नारायण दास जी, सांसद सर्वश्री मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, लल्लू सिंह, रमेश बिधुड़ी,

भारतीय नेताओं सहित अनेक देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहेंगे

श्रीराम

जे.टी. नामग्याल संग दिल्ली नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधुड़ी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सरदार मंजिंदर सिंह सिरसा (पूर्व अध्यक्ष दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी) एवं गोपाल शरण गर्ग जी (अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर विश्व के 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय नेताओं सहित अनेक देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहेंगे।

वंदना ठाकुर नई दिल्ली से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Recent Comments