Homeव्यापार की खबरेंडॉलर के मुकाबले सबसे नीचे आया रुपया

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे आया रुपया

RBI डिप्टी गवर्नर ने कही ये बात

डॉलर के मुकाबले रुपया हर दिन नए निचले स्तर को छु रहा है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। डी पात्रा ने कहा कि रुपये में तेज उतार-चढ़ाव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में गिरावट सबसे कम रही है।

 

D. Patra

डी पात्रा ने कहा कि यदि रुपये की विनिमय दर में कमी को देखेंगे तो पाएंगे कि यह उन मुद्राओं में शामिल है जिनमें दुनिया में मूल्य ह्रास सबसे कम हुआ है। इसका कारण इसके पीछे 600 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार की ताकत है।

 

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर डी पात्रा ने कहा कि भारत के पास करीब 600 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है जो काफी अधिक है और यही वजह है कि रुपये की विनिमय दर में बहुत अधिक गिरावट नहीं आई।

                                                                      Dollar

आपको बता दें कि गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 78.32 पर बंद हुआ था। हालांकि शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 78.20 पर खुला।

Indian Airforce Agniveers Agnipath Vayu Recruitment 2022 – Online Form
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments