Homeदेश की खबरेंपुलिस ने अवैध हथियार सहित 66 आरोपी पकड़े

पुलिस ने अवैध हथियार सहित 66 आरोपी पकड़े

अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए नोएडा पुलिस द्वारा 15 दिनो तक ऑपरेशन पाताल अभियान चलाया गया था। सोमवार को अभियान का अंतिम दिन था। अभियान के तहत जनपद में पुलिस ने 66 आरापियों को गिरफ्तार किया है।

अवैध हथियारों के प्रयोग पर रोकथाम लगाने के लिए नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर पुलिस ने आपरेशन पाताल अभियान शुरू किया था। 15 मई से आपरेशन पाताल अभियान शुरू हुए था। 30 मई को ऑपरेशन पाताल अभियान का अंतिम दिन था। अंतिम दिन भी पुलिस ने लगभग एक दर्जन बदमाशों को हथियारों संग दबोचा है।

पुलिस ने आपरेशन पाताल के तहत जनपद में कुल 66 आरोपियों को पकड़ा है और उनके पास से 59 तमंचे, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और लगभग 72 कारतूस बरामद किए हैं। अवैध हथियार का प्रयोग करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। तीनों जोन में कुल 15 दिन तक अभियान चलाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Recent Comments