Homeबॉलीवुड की खबरेंप्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सालों पुरानी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सालों पुरानी तस्वीर

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक सालों पुरानी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में प्रियंका एनिमल प्रिंट की बिकनी और हाथों में काले रंग की चूड़ियां पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं।

तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘सिरसा नवंबर 2000,पेश है मेरा 18 साल पुराना स्मोल्डर! इस तस्वीर में पीसी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उनका यह ग्लैमरस अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस तस्वीर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर उनके पति निक जोनस ने भी फायर वाली इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments