Homeदेश की खबरेंबाइक सवार बदमाशों ने बाइक टैक्सी चालक को गोली मारी

बाइक सवार बदमाशों ने बाइक टैक्सी चालक को गोली मारी

यमुनापार के पांडव नगर में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने रैपिडो बाइक टैक्सी चालक को गोली मार दी। जख्मी हालत में 35 वर्षीय राजकुमार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

पुलिस का कहना है कि वारदात के समय राजकुमार नशे की हालत में था। वह नहीं बता पा रहा है कि बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी। घायल के पास पर्स, मोबाइल सुरक्षित हैं। ऐसे में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

 

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में रहता है। वह रैपिडो बाइक टैक्सी कंपनी के लिए अपनी बाइक चलाता है। बुधवार रात वह समसपुर शराब के ठेके पास सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments