बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ‘हमशक्ल’
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का सिक्का अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चलता है। कई एक्ट्रेसेस हैं जिनकी विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेसेस अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के अलावा अपनी खूबसूरती और अलग- अलग लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।
वैसे सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि उनकी ‘हमशक्लों’ के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी लड़कियां मौजूद हैं, जो काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह दिखती हैं। जिनकी वजह से फैन्स उन्हें खूब पसंद करते हैं। इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ‘हमशक्ल’ के बारे में बताते हैं….
READ THIS:- Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन, 11 मिनट में 50 पर्सेंट तक चार्ज होगी बैटरी
रिजुता घोष देब
सोशल मीडिया पर इस वक्त रिजुता घोष देब खूब चर्चा में बनी हुई हैं। रिजुता घोष देब, काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण की तरह दिखती हैं और उनकी पर्सनैलिटी भी वैसी ही है। कहा तो ये भी जाता है कि कई बार फैन्स रिजुता घोष देब को दीपिका समझ लेते हैं और उनके साथ सेल्फी क्लिक करने लगते हैं। जानकारी के मुताबिक रिजुता घोष देब, कोलकाता में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
जूलिया माइकेल
कुछ वक्त पहले अनुष्का शर्मा की तरह दिखने वालीं जूलिया माइकेल इंडिया में भी खूब चर्चा में रही थीं। खुद अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर जूलिया माइकेल से इंटरेक्ट करती रहती हैं। बता दें कि जूलिया माइकेल अमेरिकन सिंगर हैं। जूलिया माइकेल के कई फोटोज देखकर फैन्स भी धोखा जा जाते हैं और भूल जाते हैं कि वो अनुष्का नहीं हैं।
आशिता सिंह
पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों का दिल जीत चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन की भी कुछ हमशक्ल मौजूद हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की तरह दिखने वालीं कई लड़कियों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, लेकिन आशिता सिंह ने सबसे अधिक वाहवाही लूटी है। आशिता सिंह की भी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है और फैन्स उनके फोटोज वीडियोज खूब पसंद करते हैं।
सेलेस्टी बैरागी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी धमाका करने को तैयार हैं। आलिया भट्ट की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और आलिया के क्यूट अंदाज को सभी पसंद करते हैं। आलिया भट्ट की हमशक्ल की तौर पर सेलेस्टी बैरागी बहुत फेमस हैं। सेलेस्टी बैरागी के फोटोज वीडियोज को फैन्स पसंद करते हैं, वहीं वो भी आलिया की सज- धज कर फोटोज वीडियोज शेयर करती हैं।
JOBS:- UPSSSC Page login.create account.
ऐश्वर्या सिंह
कुछ वक्त पहले कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में नजर आई थीं, और एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता था। तभी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या सिंह के कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए, जिन में वो कियारा आडवाणी की तरह दिख रही थीं। ऐश्वर्या को कियारा का डोपेलगैंगर कहा जाता है।