Homeदेश की खबरेंमोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने...

मोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने अरेस्ट किया

मोदी की हत्या को तत्पर रहो : पटेरिया

मोदी

मोदी की हत्या की बात कहने वाले MP के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान पटेरिया ने विक्ट्री साइन दिखाया मंगलवार सुबह 5.30 बजे पुलिस ने पटेरिया को उनके घर से गिरफ्तार किया।पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यहीं से उन्हें अरेस्ट किया। प्रथम श्रेणी न्यायालय ने पटेरिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पटेरिया को JMFC कोर्ट पवई लेकर पहुंची।

ये विचारधारा की लड़ाई है

मोदी

इससे पहले मेडिकल चेकअप के लिए पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। 11 दिसंबर को उन्होंने एक सभा में कहा था, ‘अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो।इन द सेंस हराने का काम करो।पटेरिया जब कोर्ट से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया और कहा, ये विचारधारा की लड़ाई है। मैंने वो शब्द नहीं कहे थे। मैं महात्मा गांधी का अनुयायी हूंउनके इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पटेरिया पर FIR के निर्देश दे दिए।

शादी के बाद गृह प्रवेश करते दिखे,आमिर खान

 

पटेरिया ने माफी मांग ली

मोदी

इसके बाद पन्ना के पवई थाने में केस दर्ज किया गया।पहले पटेरिया ने कहा था- ‘मैं गांधी को मानने वाले हूं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। मेरा VIDEO गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।’पटेरिया ने अपने बयान पर सोमवार की रात को माफी मांग ली।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि इस प्रकार के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। मामला कोर्ट में है। हमने पटेरिया को 3 दिन में जवाब देने नोटिस दिया है।

12 दिसंबर को FIR दर्ज की गई थी

पुलिस ने IPC की धारा 451, 504, 505(1)(b), 505(1)(c), 506, 153b(1)(c) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।राजा पटेरिया पर पन्ना जिले के पवई थाने में PWD इंजीनियर के आवेदन पर 12 दिसंबर को FIR दर्ज की गई थी।पटेरिया का यह बयान 11 दिसंबर का है। तभी उन्होंने कहा, ‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का,आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है।संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।मोदी की हत्या इन द सेंस ..हराने के लिए तैयार रहो।’वे पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है

मोदी

कांग्रेस एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य-अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है।अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस पटेरिया को नोटिस जारी कर सकती है।कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, वीडियो में जरा भी सच्चाई है तो ऐसे बयान की कड़ी निंदा करता हूं इस तरह आदिवासियों को परेशान करना, उनकी महिलाओं से मारपीट करना कानूनन गलत है।संसद में कानून पारित किया गया है कि जो भी आदिवासी 2005 के पहले से वन भूमि पर काबिज हैं, उनको उसका पट्टा दिया जाएगा।

10 महीने पहले भी राजा पटेरिया ने विवादित बयान दिया था

मोदी

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बस्तर और आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद पनप रहा है, क्योंकि आदिवासियों को न्याय नहीं मिलेगा तो उन्हें मजबूरी में हथियार उठाने पड़ेंगे।करीब 10 महीने पहले भी राजा पटेरिया ने विवादित बयान दिया था। तब दमोह के रैपुरा थाना प्रभारी से कहा था- क्षेत्र के आदिवासी जो 2005 के पहले से जंगल की जमीन पर काबिज हैं और खेती करके अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं,उन्हें हटाना गलत हैकांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजा पटेरिया ने विवादित बयान दिया है।

उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए पुलिस अधिकारियों को धमकी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे उन्हें नक्सली बना देंगे। आदिवासियों का आरोप हैकि वन विभाग ने पुलिस की मदद से वन भूमि पर खड़ी उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। उनकी महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की है।

IOCL Recruitment 2022, Top Online Form, Job Opportunities

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments