Homeविदेश की खबरेंयूक्रेन में रूस से युद्ध कब तक चलेगा, कोई नहीं जानता :...

यूक्रेन में रूस से युद्ध कब तक चलेगा, कोई नहीं जानता : जेलेंस्की

कीव, 13 जून । यूक्रेन पर रूस के हमले के 100 से अधिक दिन बीतने के बाद भी युद्ध जारी है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि कोई नहीं जानता कि उनके देश में युद्ध कितने समय तक चलेगा। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना रूसी सैनिकों का पूर्वी यूक्रेन में मुकाबला कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है।

जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें डोनबास क्षेत्र में रूसी सैनिकों को रोकने के लिए लड़ रहे यूक्रेन के अपने रक्षकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध का 108वां दिन है और युद्ध की शुरुआत में, यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने के बाद रूस ने बड़े पैमाने पर रूसी भाषी डोनबास के हिस्सों के अलावा देश के दक्षिणी तट पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित किया। जेलेंस्की ने कहा कि जब युद्ध का अंत दिखाई नहीं दे रहा है तो यूक्रेन को अपनी रक्षा करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की तुलना में रूस के तीन गुना अधिक सैनिक हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किस लिए है और रूस को इससे क्या मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments