Homeराशिफलराशिफल : मेष- मीन (गुरूवार, 29 दिसम्बर 2022)

राशिफल : मेष- मीन (गुरूवार, 29 दिसम्बर 2022)

राशिफल : मेष | Aries

राशिफल

राशिफल : नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन बहुत अनुकूल है। रुका हुआ निजी काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने के लिए की गई कोशिशों में सार्थकता मिलेगी।आपके लापरवाही और आलस जैसे अवगुण आपकी तरक्की में रुकावट का कारण बन सकते हैं।अपने इन अवगुण पर रोक लगाने से आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। फालतू विवादों से दूर ही रहें। सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मुलाकात होने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।

BJP की नगर परिषद अध्यक्ष की अभद्रता का VIDEO:ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ा, CMO को कहा- इनकी क्या औकात

वृष | Taurus

राशिफल

राशिफल : घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होने से प्रसन्नता रहेगी। आपसी बातचीत से कई जानकारियां मिलेंगी युवा वर्ग अपनी प्रतिभा को पहचाने। पूरी ऊर्जा के साथ अपने भविष्य संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।व्यवसायिक स्थल पर दिक्कतें बनी रहेंगी। स्टाफ की तरफ से भी असंतोष रहेगा। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। शांति और धैर्य से वातावरण को सामान्य करने का प्रयास करें। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं। ज्यादा पोलूशन और भीड़ भरे स्थान पर जाने से परहेज करें।

मिथुन | Gemini

राशिफल

राशिफल : समय अनुकूल है। आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कुछ समय बच्चों के साथ में व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कोई रुका हुआ सरकारी मामला किसी अधिकारी की मदद से हल करने की कोशिश करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।बिजनेस का कोई काम रुका हुआ है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। ऑफिस के माहौल में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। सचेत रहें। किसी की बात पर आंख बंदकर के भरोसा न करें।

कर्क | Cancer

राशिफल

राशिफल : रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। तथा आपके व्यक्तित्व की सराहना भी होगी। आप जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे।व्यवसाय से संबंधित मंद पड़ी हुई गतिविधियां पुनः जागृत होंगी, जिससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को घर तथा प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में कुछ दिक्कत आएगी।

सिंह | Leo

राशिफल

राशिफल : प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में उचित समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य आज हल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा।
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। साथ ही अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों से भी उचित लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को सावधानी से करें। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें।

कन्या | Virgo

राशिफल

राशिफल : दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। सिर्फ भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म प्रधान होने से स्वतः ही भाग्य प्रबल हो जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।परिवार जनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और साथ साथ व्यतीत करने के लिए जरूर निकालें। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य देंकारोबारी मामलों में आलस और लापरवाही बिल्कुल ना करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। अपने कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।

तुला | Libra

राशिफल

राशिफल : अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचाने। समय अनुकूल है सिर्फ उसका सही सदुपयोग करने की जरूरत है। कुछ समय बागवानी और प्रकृति के समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। किसी समारोह वादी में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी।तनाव से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य और गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

वृश्चिक | Scorpio

राशिफल

राशिफल : दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की उचित रूपरेखा बना ले। इससे अस्त-व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपकी हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे।पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। जिससे घर में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना बने। डायबिटिक लोग अपना उचित ध्यान रखें। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें।

धनु | Sagittarius

राशिफल

राशिफल : कुछ समय आत्मचिंतन तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगी। तथा अपनी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। जरूरत पड़ने पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद भी मिलेगी।इस समय व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। अपने काम संबंधी गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कारोबार में लाभदायक स्थितियां बनी रहेगी।कामकाज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

मकर | Capricorn

राशिफल

राशिफल : प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ खास लोगों के साथ में मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दों पर वार्तालाप भी होगा जो कि सकारात्मक रहेगा। आज आप आराम करने और हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे।इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक कार्यभार रहेगा। व्यर्थ की बातों में ना उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है। ऑफिस में चल रही राजनीति जैसे माहौल से खुद को दूर रखें।

कुंभ | Aquarius

राशिफल

राशिफल : आज दिनभर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपनी समझदारी द्वारा किसी समस्या का समाधान पाने में भी सक्षम रहेंगे। निकट संबंधियों के साथ भी समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा।आज व्यवसाय संबंधी कोई निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती हैं। बहुत अधिक मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। ध्यान रखें कि मेहनत द्वारा ही भाग्य का निर्माण होगा। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। ऑफिस का माहौल संतोषजनक रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों से दूर रहे तथा अपने करियर पर ध्यान दें।

मीन | Pisces

राशिफल

राशिफल : आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही हैं। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा।व्यवसाय से संबंधित नई संभावनाएं सामने आएंगी। आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभदायक डील होने की संभावना है। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको दूर रखें। वरना आपके साथ धोखा हो जाएगा।

अंटार्कटिका पर पहले इंसानी कदम पड़े थे रोआल्ड एमंडसन के

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments