Homeराशिफलराशिफल : मेष- मीन (शनिवार, 31 दिसम्बर 20)

राशिफल : मेष- मीन (शनिवार, 31 दिसम्बर 20)

राशिफल : मेष | Aries

राशिफल

राशिफल : आज आपको अपने किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने वाली है। लोग भी आपकी काबिलियत और योग्यता के कायल भी हो जाएंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो आज उससे संबंधित गतिविधि आसानी से संपन्न हो जाएगी।बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करें। अभी परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने कामों से संबंधित और जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों को भी अपना टारगेट हासिल करने में बहुत मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

शहनाज ने सिद्धार्थ की फोटो शेयर कर लिखा, ‘मैं तुमसे फिर मिलूंगी ‘

वृष | Taurus

राशिफल

राशिफल : अपनी योग्यता और काबिलियत पर विश्वास रखें, इससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा तथा कुछ नई बातें भी सीखने को मिलेंगी। भाग्य आपको हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता दे रहा है।व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा इमोशनल न होकर प्रैक्टिकल तरीके कामों को अंजाम दें। इससे आप कोई फैसला आसानी से ले पाएंगे। निवेश करते समय किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। अधिनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।

मिथुन | Gemini

राशिफल

राशिफल : अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। तथा कुछ समय नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी व्यतीत होगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यवसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी। आर्थिक मंदी की वजह से आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।तली हुई तथा बादी प्रकृति की चीजों से परहेज करें। वरना अनियमित रहने की वजह से पेट से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

कर्क | Cancer

राशिफल

राशिफल : किसी खास संबंधी की समस्या का समाधान निकालने में आपका प्रयास सफल रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करें। सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आपका योगदान रहेगा।व्यवसायिक गतिविधियों में और अधिक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में गति आएगी तथा नए संपर्क भी स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह का समझौता ना करें। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली उत्तम बनी रहेगी।दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और लॉन्ग ड्राइव का भी प्रोग्राम बन सकता है।

सिंह | Leo

राशिफल

राशिफल : किसी नजदीकी संबंधी के यहां मांगलिक उत्सव में जाने का अवसर निमंत्रण मिलेगा। शॉपिंग आदि में भी व्यस्तता रहेगी। आज प्रकृति आपको कोई बेहतरीन मौका देने वाली है। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यक्तिगत व अस्पताल की वजह से कार्यस्थल पर उचित समय नहीं दे पाएंगे।फोन से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। ऑफिशियल कार्य समय मुताबिक व्यवस्थित रहेंगे।घर परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

कन्या | Virgo

राशिफल

राशिफल : पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन भी आपके लिए मददगार रहेगा। कोई लाभदायक यात्रा भी संभव है। कारोबार में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देना उचित होगा। कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने कोशिश करें। वरना फंस सकती हैं।ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें। इससे आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव की स्थिति बन सकती हैं।अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें।

तुला | Libra

राशिफल

राशिफल : ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपकी आर्थिक योजनाएं आसानी से फलीभूत होंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय किसी एकांत वातावरण में व्यतीत करें।व्यापारिक विस्तार संबंधी योजना पर गंभीरता से विचार करें, आपको उचित परिणाम हासिल होंगे।ध्यान रखें कि जल्दबाजी में निर्णय गलत भी हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लाएगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio

राशिफल

राशिफल : मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है, और इससे आपको खुशी ही मिलेगी। आप भी परिश्रम और मेहनत द्वारा किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी। व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।बिजनेस बढ़ाने के कई अच्छे मौके सामने आ सकते हैं। सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। ऑफिस में अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनेंगी।

धनु | Sagittarius

राशिफल

राशिफल : किसी भी गतिविधि को शुरू करने से पहले परिवारजनों से विचार-विमर्श अवश्य करें, इससे निश्चित ही आपको उचित समाधान भी मिलेगा। युवा वर्ग अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत हैं उसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।इस समय फायदा होने की उम्मीद ज्यादा नहीं है। फिर भी जरूरतें पूरी होती रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।

मकर | Capricorn

राशिफल

राशिफल : आज आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा और आप बखूबी अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ भी रहेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा कोई पुराना वाद-विवाद किसी अनुभवी सदस्य की मदद से हल होगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।व्यवसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। साथ ही किसी अधिकारी वर्ग से भी मन मुताबिक सहायता मिलेगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्य आज विशेष रूप से सफल होंगे। नौकरी में अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से पूरा करे।

कुंभ | Aquarius

राशिफल

राशिफल : प्रॉपर्टी अथवा लेनदेन संबंधी कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिलने की बेहतर संभावना है। कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है और यह मुलाकात बहुत ही सकारात्मक भी रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।मौजूदा बिजनेस में ही अपना ध्यान रखें। किसी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस समय किसी भी तरह की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर विवादों में ना पड़े तथा अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग और डिनर संबंधी यादगार प्रोग्राम बनेगा।

मीन | Pisces

राशिफल

राशिफल : दिन कुछ मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। पारिवारिक वाद-विवादों को सुलझाने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति का भी उचित सहयोग मिलेगा। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा। जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम हासिल होंगे। कुछ नई गतिविधियों पर भी विचार विमर्श होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है। तरक्की भी संभव है।दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखने से संबंध मजबूत होंगे।

सिर्फ एक मिनट में:35 पैसे में खरीद सकते हैं 10 लाख रूपये का इंश्योरेंस, वो भी बिना किसी झंझट के, ये है पूरा प्रोसेस

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments