17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कारोबारी गिरफ्तार
शहर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। अभियान के क्रम में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी तमिल वाणन के निर्देश पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में नशें के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। उसी क्रम में सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। इस सबंध में बताया जाता है कि सीतारामडेरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में सुखराम मुंडा नामक युवक के द्वारा नशीला पदार्थ की खरीद बिक्री जाती है। सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश में एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाय गया। वहां पर सुखराम मुंडा को 17 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 84/2022 मामला दर्ज कर सुखराम को जेल भेज दिया गया है।