18 अप्रैल से फिर बढ़ेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में 18 अप्रैल से फिर तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच लू चलेगी और तेज धूप निकलेगी।
इससे पहले 15 से 17 अप्रैल तक कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आने का कम ही अनुमान है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर मौसम साफ रहा और धूप निकली रही।
मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 अप्रैल के बीच दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। पिछले कुछ वर्षों में इस समयावधि के दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा है।
पूनम पांडे, पायल रोहतगी का डांस देखकर दंग रह गए करण कुंद्रा
अगले कुछ दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। 18 अप्रैल के बाद मौसम साफ रहेगा, दिनभर तेज धूप रहने के आसार हैं।