Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2024
  • October
  • 3
  • बेरोजगारी व जन मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने के संकल्प के साथ CPI (M) Sahibabad Committee Conference हुआ
  • देश & विदेश की खबरें

बेरोजगारी व जन मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने के संकल्प के साथ CPI (M) Sahibabad Committee Conference हुआ

समाधान वाणी October 3, 2024

Sahibabad Committee Conference:गाजियाबाद, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी साहिबाबाद लोकल कमेटी का 9वां सम्मेलन आज 2 अक्टूबर 2024 को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय सफदर हाशमी स्मारक स्थल झंडापुर, साहिबाबाद में संपन्न हुआ।

Headline List

Toggle
  • Sahibabad Committee Conference
    • गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित

Sahibabad Committee Conference

Sahibabad Committee Conference:सम्मेलन की शुरुआत कामरेड मुकेश शर्मा के द्वारा झंडारोहण के साथ की गई। उसके बाद उपस्थित सभी साथियों द्वारा शहीद वेदी पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड जी एस तिवारी, का. रेनू झा, कॉ. देवेंद्र शर्मा के तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल द्वारा की गयी।

Sahibabad Committee Conference
Sahibabad Committee Conference

अध्यक्ष मंडल की ओर से शोक प्रस्ताव कामरेड जी एस तिवारी द्वारा रखा गया। इसके बाद शहीदों को 2 मिनट मौन खड़े होकर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद दिल्ली राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड अनुराग सक्सेना द्वारा सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। उसके बाद लोकल कमेटी सचिव कामरेड ईश्वर त्यागी द्वारा 3 वर्षों के काम की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

रिपोर्ट पर सम्मेलन में उपस्थित 116 डेलीगेटो में से 11 ने बहस में भाग लिया, जिसका जवाब सचिव द्वारा दिया गया। बाद में रिपोर्ट को सर्व सम्मति से पास किया गया। उसके बाद सम्मेलन में उपस्थित डेलीगेटों द्वारा सर्व सम्मति से 13 सदस्यों की कमेटी चुनी गई है।

Sahibabad Committee Conference
Sahibabad Committee Conference

चुनी गई कमेटी में कॉमरेड देवेंद्र शर्मा, का. ईश्वर त्यागी, का. जी एस तिवारी, का. नीरु सिंह, का. रविंद्र कुमार, का. डॉक्टर के पी यादव ,का. रेनू झा, का. बसंती देवी, का. नगमा चौधरी, का. प्रदीप वर्मा, तोता राम, दिलदार, राम उजागर शामिल है।

यह भी पढ़ें:Gandhi Jayanti:नोएडा कार्यालय पर मनाई गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित

नवनिर्वाचित कमेटी द्वारा कॉमरेड देवेंद्र शर्मा को सचिव चुना गया है। सम्मेलन का समापन राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बृजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Sahibabad Committee Conference
Sahibabad Committee Conference

सम्मेलन में कॉमरेड त्रिफूल सिंह , का. अबरार अहमद, का. पुष्पेंद्र सिंह, सीपीआई (एम) गौतमबुद्धनगर प्रभारी कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित साहिबाबाद क्षेत्र के सैकड़ो पार्टी सदस्यों/ डेलीगेट साथियों ने हिस्सा लिया।

>>>Visit: Samadhanvani

सम्मेलन में पार्टी व जन संगठनों को मजबूत करने, ब्रांच फंगशनिंग नियमित करने, जन समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने और सांप्रदायिकता व जातिवाद के खिलाफ वैचारिक संघर्ष तेज करने का फैसला लिया गया।

Sahibabad Committee Conference
Sahibabad Committee Conference

Continue Reading

Previous: Gandhi Jayanti:नोएडा कार्यालय पर मनाई गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
Next: खान मंत्रालय ने Swachhata Hi Seva SHS 2024 Campaign के तहत 510 कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया

Related Stories

Untitled design - 2026-01-15T021356.901
  • देश & विदेश की खबरें

रूस का यूक्रेन पर साल का सबसे भीषण ड्रोन-मिसाइल हमला, 4 मरे

समाधान वाणी January 15, 2026
Untitled design - 2026-01-14T012225.698
  • देश & विदेश की खबरें

भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट की राय बंटी, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला

समाधान वाणी January 14, 2026
Untitled design - 2026-01-12T030852.695
  • देश & विदेश की खबरें

मुंबई को बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त करने महिलाओं को बस में आधा किराये का वादा

समाधान वाणी January 12, 2026

Recent Posts

  • रूस का यूक्रेन पर साल का सबसे भीषण ड्रोन-मिसाइल हमला, 4 मरे
  • भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट की राय बंटी, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला
  • काली गाजर में एंथोसियानिन्स होने के कारण इसे काला रंग मिलता है
  • नागरमोथा अंक्सर खेतों या बगीचों में खरपतवार की तरह उगता
  • वेनेजुएला के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राजनीतिक दलों ने सुरजीत भवन में किया जनसभा का आयोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • रूस का यूक्रेन पर साल का सबसे भीषण ड्रोन-मिसाइल हमला, 4 मरे
  • भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट की राय बंटी, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला
  • काली गाजर में एंथोसियानिन्स होने के कारण इसे काला रंग मिलता है
  • नागरमोथा अंक्सर खेतों या बगीचों में खरपतवार की तरह उगता
  • वेनेजुएला के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राजनीतिक दलों ने सुरजीत भवन में किया जनसभा का आयोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.