Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2024
  • December
  • 26
  • Mall Street 76 में निर्बाध अवैध निर्माण, कानून के दोगलेपन का जीता जगाता साक्ष्य?
  • देश & विदेश की खबरें

Mall Street 76 में निर्बाध अवैध निर्माण, कानून के दोगलेपन का जीता जगाता साक्ष्य?

समाधान वाणी December 26, 2024

Mall Street 76:गरीब, मजदूर व किसान को मुर्ख बनाने वाली कहावत मात्र है, कि कानून सबके लिए बराबर है?

Headline List

Toggle
  • Mall Street 76
    • दिमाग में गोबर भरा है क्या?
    • विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी

Mall Street 76

नोएडा/ सेक्टर -76, निर्बाध रात दिन चल रहे स्ट्रीट – Mall Street 76 का निर्माण कार्य, नोएडा के मजदूर, किसान व गरीब वर्ग को समझाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य है कि, भले ही संवैधानिक तौर पर कानून सभी के लिए एक समान हो किन्तु,

यथार्थ के धरातल पर, इस बात को न तो, उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी मानते हैँ और, न ही राजनीति एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हस्तक्षेप व पहुँच रखने वाले, स्ट्रीट 76, मॉल जैसे बिल्डर मानते हैँ.

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी एवं ठोस साक्ष्य से ज्ञात है कि, राजस्व ग्राम सोरखा जाहिदाबाद के खसरा संख्या 18 में स्ट्रीट 76 मॉल पर अवैधानिक रूप से बिना किसी अधिकृत नक्सा के निर्माण कार्य निर्बाध रात दिन चल रहा चूँकि, स्ट्रीट 76 मॉल का मालिक धन बल, बहुबल, ज्ञानबल तथा राजनीतिक व सामाजिक दृष्टिकोण से सशक्त,

Mall Street 76
Mall Street 76

भला क्या मजाल जो, नोएडा विकास प्राधिकरण स्ट्रीट 76 का निर्माण कार्य रोक सके, इसका अर्थ यह भी नहीं है कि, विकास प्राधिकरण के अधिकारी कुछ करते नहीं हैँ, बिलकुल करते हैँ, क्या मजाल नोएडा विकास प्राधिकरण के किसी भी वर्क सर्किल में, बिना अधिकृत अनुज्ञप्ति के चाय की दुकान खोलकर, एक चाय भी बेंच ले.

फिर चाहें स्ट्रीट साइड वेंडर एक्ट 2014, धारा 12 कुछ भी कहे, किन्तु, प्राधिकरण के वरिष्ठ एवं कनिष्क अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोई एक बाल भी नहीं उखाड़ सकता है.

दिमाग में गोबर भरा है क्या?

मजे की बात है कि, राजनीति के धुरंधर जो न तो राज्य की परिभाषा जानते हैँ, और न ही राज्य की व्याख्या कर सकते हैँ, वोट बैंक के वशीभूत, राज्य के भोले भाले, आम आदमी अर्थात गरीब, मजदूर व किसान के दिमांग में संविधान का वायरस पेवस्त कर, अपना उल्लू सीधा करते हैँ,

भले ही संवैधानिक दृष्टिकोण से कानून सबके लिए बराबर हैँ, और हर गरीब, मजदूर व किसान वर्ग ये समझता है कि, शासन व प्रशासन में संवैधानिक पदों पर आसीन विधायिका से बराबरी के अधिकार ले लेंगें तो, यह आम मजदूर व किसान वर्ग की भूल है, भ्रम है.

uninterrupted illegal construction
Mall Street 76

भला कहाँ राजा भोज और कहाँ गंगू तेली? जब कोई बिल्डर अनैतिक कार्य करता है तो, वह प्राधिकरण के उच्च पदों पर आसीन अधिकारी वर्ग को करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाते हैँ, जबकि आम आदमी संविधान का ढ़ोल पीटकर, सरकारी अधिकारी व कर्मचारी से अधिकार मांगने का दु:साहस करता है.

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ है कि, स्ट्रीट 76 मॉल में uninterrupted illegal construction, नोएडा विकास प्राधिकारण के कुछ उच्च अधिकारियों को 5 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया है, अब कुछ पढ़े लिखें वर्ग इसे रिश्वत समझते होंगें जबकि, वास्तव में लेन देन तो शिष्टाचार का ही अभिन्न अंग है. आखिर करोड़ों खर्च करके ही करोड़ों कमाए जा सकते हैँ.

यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री ने Shri MT Vasudevan Nair के निधन पर शोक व्यक्त किया

बहराल, सम्पूर्ण समाचार सूत्रों से प्राप्त जानकारी एवं प्राप्त साक्ष्य पर आधारित है, प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी बिल्डर के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए बाध्य नहीं है.

uninterrupted illegal construction
Mall Street 76

रिश्वत, सिफारिस और खुशामद तीन जग के नाथ हैँ, संसार का तो पता नहीं, हमारे देश में भाग्यशाली भी वही है ये तीनो जिसके साथ हैँ.

>>>Visit: Samadhanvani

डा0वी0के0सिंह
(वरिष्ठ पत्रकार)

जय बिल्डर, जय प्राधिकारण में पदस्थ पदाधिकारी.

Continue Reading

Previous: प्रधानमंत्री ने Shri MT Vasudevan Nair के निधन पर शोक व्यक्त किया
Next: Heroes in Uniform: रेल भवन में एक जीवन बचाने के लिए RPSF के बहादुरों को सम्मानित किया गया

Related Stories

Untitled design (18)
  • देश & विदेश की खबरें

Metro मंडे मुख्यमंत्री समेत पूरी दिल्ली सरकार ने किया बस व मेटो में सफर

समाधान वाणी May 19, 2026
Untitled design (11)
  • देश & विदेश की खबरें

Russia पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय समेत 4 की गई जान

समाधान वाणी May 18, 2026
Untitled design (6)
  • देश & विदेश की खबरें

Trump: ट्रेड वार में कोई जीतता नहीं, प्रतिद्वंद्वी न बनें शी चीन के साथ दोस्ती हमारे लिए गर्व की बात

समाधान वाणी May 16, 2026

Recent Posts

  • Metro मंडे मुख्यमंत्री समेत पूरी दिल्ली सरकार ने किया बस व मेटो में सफर
  • HI-FI GLOBAL AWARD 2026, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
  • Russia पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय समेत 4 की गई जान
  • Monsoon अल नीनो के चलते कम होगी बारिश, 26 तक केरलम पहुंचेगा
  • Trump: ट्रेड वार में कोई जीतता नहीं, प्रतिद्वंद्वी न बनें शी चीन के साथ दोस्ती हमारे लिए गर्व की बात
  • Metro मंडे मुख्यमंत्री समेत पूरी दिल्ली सरकार ने किया बस व मेटो में सफर
  • HI-FI GLOBAL AWARD 2026, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
  • Russia पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय समेत 4 की गई जान
  • Monsoon अल नीनो के चलते कम होगी बारिश, 26 तक केरलम पहुंचेगा
  • Trump: ट्रेड वार में कोई जीतता नहीं, प्रतिद्वंद्वी न बनें शी चीन के साथ दोस्ती हमारे लिए गर्व की बात
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.