Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2025
  • March
  • 24
  • Shaheedee Divas :सीटू कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया
  • देश & विदेश की खबरें

Shaheedee Divas :सीटू कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया

समाधान वाणी March 24, 2025

नोएडा, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी आंदोलन के प्रकाश स्तंभ Shaheedee Divas

Headline List

Toggle
  • Shaheedee Divas
    • देशव्यापी हड़ताल

Shaheedee Divas

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर उनका शहादत दिवस मनाया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि 23 मार्च भारत के इतिहास में एक ऐसा दिन है जो हमेशा से भारत के विद्यार्थी, युवा, किसान और मजदूर वर्ग को संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

इसी दिन किसान-मजदूर राज तथा शोषण रहित समाज का सपना देखने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी।अंग्रेजी हुकूमत अपने राज के लिए इन क्रांतिकारियो को घातक मानती थी,

Shaheedee Divas
Shaheedee Divas

क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम को कमजोर करने के उद्देश्य से बनायी अंग्रेजी हुकूमत की हिन्दू–मुस्लिम राजनीति के विरूद्ध शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और अन्य साथी देशभर में एकता का संदेश फैलाकर अंग्रेजों की चाल को नाकामयाब कर रहे थे समाजवाद और साम्यवाद की बात कर रहे थे।

लेकिन आज केंद्र की भाजपा सरकार भगत सिंह के सपनों की हत्या कर रही है और नए नए तरीके अपनाकर मजदूर वर्ग को फिर से गुलामी की तरफ धकेल रही है जिसके खिलाफ ही ट्रेंड यूनियने 20 मई 2025 को देशव्यापी हड़ताल कर रही है। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर हड़ताल में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनियन ने देश की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि मजदूर विरोधी कानूनो के खिलाफ भगत सिंह और उनके साथियों ने असेंबली में बम फेंक कर विरोध दर्ज कराया था। और आज भारत सरकार नए लेबर कोड़ मजदूरों को थोपकर उन्हें उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है।

Shaheedee Divas
Shaheedee Divas

देशव्यापी हड़ताल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर ने मजदूर विरोधी लेबर कोडो से मजदूर वर्ग को होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए 20 मई 2025, को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर होने वाली देशव्यापी हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए अभी से की जान से जुट जाने की अपील किया।

यह भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने Reviews of Power Sector in Odisha की

Shaheedee Divas
Shaheedee Divas

कार्यक्रम में सीटू नेता पूनम देवी, राम स्वारथ, मनमोहन सिंह, सुखलाल, पारस रजक, नरेंद्र पांडे, अमीचंद, दुर्गाराम, भीखू प्रसाद, भरत डेंजर, मनमोहन सागर आदि ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील मेहनतकशों से किया।

>>>Visit: Samadhanvani

गंगेश्वर दत्त शर्मा
जिलाध्यक्ष
सीटू जिला कमेटी गौतमबुध नगर।
9811595701

Continue Reading

Previous: केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने Reviews of Power Sector in Odisha की
Next: आख़िर Justice Yashwant Verma ने बता दिया! किसका था करोडों का कैश

Related Stories

Untitled design (42)
  • देश & विदेश की खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा HC का फैसला, आहत हुए जज

समाधान वाणी February 16, 2026
Untitled design (39)
  • देश & विदेश की खबरें

खादी और हैंडलूम के कारीगरों को 12 दिन की ट्रेनिंग, 4,800 रुपये स्टाइपेंड

समाधान वाणी February 13, 2026
Untitled design (35)
  • देश & विदेश की खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पता लगाने का निर्देश दिया

समाधान वाणी February 11, 2026

Recent Posts

  • सुप्रीम कोर्ट ने पलटा HC का फैसला, आहत हुए जज
  • खादी और हैंडलूम के कारीगरों को 12 दिन की ट्रेनिंग, 4,800 रुपये स्टाइपेंड
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी विभाग के अंतर्गत बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम
  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पता लगाने का निर्देश दिया
  • शीतल चीनी के सेवन से  यह सूजन को कम करने में भी मदद करती है
  • सुप्रीम कोर्ट ने पलटा HC का फैसला, आहत हुए जज
  • खादी और हैंडलूम के कारीगरों को 12 दिन की ट्रेनिंग, 4,800 रुपये स्टाइपेंड
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी विभाग के अंतर्गत बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम
  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पता लगाने का निर्देश दिया
  • शीतल चीनी के सेवन से  यह सूजन को कम करने में भी मदद करती है
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.