
Strong Protest Demonstration:लंबित मांगों के समाधान लिए किसानों ने DM कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर किया
Strong Protest Demonstration
Strong Protest Demonstration ग्रेटर नोएडा, 10% प्लॉट, आबादियों को तत्काल समाधान, नया भूमि अधिकरण कानून को लागू करने,
किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाने, भूमिहीन परिवारों को वेंडिंग जोन में तय आरक्षण के तहत दुकान आवंटित करने आदि की मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा गौतम बुध नगर के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा,
भारतीय किसान परिषद और किसान एकता संघ तीनों संगठनों के बैनर तले किसानों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जुलूस निकालकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

प्रर्दशन में सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, राजकरण सिंह, मुकेश कुमार राघव, अमीचंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सीटू कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हम किसानों के हक अधिकार की लड़ाई में उनके साथ हैं।
भारतीय जनवादी महिला समिति
साथ ही उन्होंने मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने एवं न्यूनतम वेतन ₹26000 घोषित करवाने की मांग पर 9 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में किसानों से भी हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।
यह भी पढ़ें:Rachel Gupta:सौंदर्य प्रतियोगिताओं की दुनिया में विजय, उथल-पुथल और परिवर्तन

प्रदर्शन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, इशरत जहां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओ ने हिस्सा लिया।
जुलूस/ प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता डॉ रुपेश वर्मा, जगबीर नंबरदार, वीर सिंह नेताजी, सुखबीर खलीफा, उदल आर्य, सोरन प्रधान प्रमोद शर्मा, आदि किसान नेताओं ने किया।
