
बुलंदशहर सिकंदराबाद चोला थाना में मोहर्रम व कांवड़ जैसे त्यौहारों को लेकर की शांति समिती की बैठक

बुलंदशहर सिकंदराबाद चोला थाना में मोहर्रम व कांवड़ जैसे त्यौहारों को लेकर की शांति समिती की बैठकबता की आने वाली 7 जुलाई 25 को कांवड़ सेवा जल और 27 जुलाई को मोहर्रम का त्योहार होने जा रहे है। सरकार की मंशा हे की ये सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाये इसलिए सभी जिलो के सभी कस्बों के थानो पर सभी समुदायों के धर्म गुरुओ व डी0जे संचालकों संग शांति समिती की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाए और इन त्योहारों के बीच आने वाली समस्याओं को हल किया जाए।Vist n Youtue
बुलंदशहर के तहसील सिकंदराबाद देहात के चोला थाना परिसर में शांति

उसी क्रम में आज 24 जून 25 को उ0प्र0 के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंदराबाद देहात के चोला थाना परिसर में शांति समिती की बैठक थाना प्रभारी विजय कुमार सक्सैना की अध्यक्षता में की गयी।
इस बैठक में दोनों समुदाय के धर्म गुरुओं के अलावा डी0जे संचालक, मोहर्रम संचालक, कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ साथ नगर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद देहात के कांवड़ लाने वाले मार्गो पर गड्ढा नही होने चाहिए

इस बैठक में थाना प्रभारी विजय कुमार सक्सैना ने सभी को बताया की मोहर्रम की ऊंचाई 8 फिट से अधिक नही होनी चाहिए ताकी कोई अप्रिय घटना ना घटे। ओर डी0जे संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा की डी0जे की लंबाई और चौड़ाई ज्यादा नही होनी चाहिए और आवाज भी कंट्रोल मे होनी चाहिए। और इसके अलावा कांवड़ लाने वाले मार्गो पर गड्ढा नही होने चाहिए। ओर बताया की इन दोनो त्योहारों पर हाय हुललड़ यानी हुड़दंग नही होना चाहिए शांतिपूर्ण तरीके से ये दोनो त्योहार मनाये जाने चाहिए।>>>Visit: Samadhanvani