
मीठा खाने की कटौती करने में सक्षम

लोग मीठा खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वह बिना इसके नहीं रह सकते। विज्ञानियों ने इसके पीछे के कारणों और इसे ठीक करने को लेकर एक शोध किया था। विज्ञानियों का कहना है आनुवंशिक उत्परिवर्तन (जीन म्यूटेशन) लोगों को मीठे में कटौती करने में सक्षम बना सकता है।Vist n Youtue
गैस्ट्रोएंटरोलाजी जर्नल में प्रकाशित किया गया शोध

यह शोध गैस्ट्रोएंटरोलाजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है। ब्रिटेन के नाटिंघम विश्वविद्यालय, डेनमार्क, ग्रीनलैंड, इटली और स्पेन के शोधकर्ताओं ने एक जीन सुक्रेज आइसोमाल्टेज (एसआइ) जीन का पता लगाया है, जो मीठा नापसंद करने के लिए जिम्मेदार है। यह जीन इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आइबीएस) से भी जुड़ा है।
`डा. पीटर एल्डिस ने कहा कि अध्ययन से पता चलता है आहार संबंधी सुक्रोज को पचाने की हमारी क्षमता में आनुवंशिक भिन्नता न सिर्फ इस पर असर डालती है कि हम कितना सुक्रोज खाते हैं, बल्कि इस पर भी असर डालती है कि यह हमें कितना पसंद है