
कुदरत का कहर क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर टूटा है। बादल फटने की घटनाओं से हुई तबाही की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। मंडी के धर्मपुर में स्याठी गांव जल सैलाब में बह गया। 61 ग्रामीण बमुश्किल बचाए गए। बादल फटने के बाद से लापता लोगों में से पांच और के शव मिले हैं। अभी 56 और लोगों की तलाश है। ज्यादातर सराज क्षेत्र के हैं। आपदा प्रभावित कई गांवों तक अभी प्रशासन पहुंच नहीं सका है। राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों में वायुसेना की मदद मांगी है।यह भी पढ़ें:9 जुलाई 2025 कार्यकर्ताओं को हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया
हिमाचल राज्य में सोमवार रात बादल फटने की 17 घटनाएं हुई थीं। इसके कारण चार जगह आकस्मिक बाढ़ आई और एक जगह भीषण भूस्खलन हुआ था। मंडी जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई। जिले के गोहर के सियाज में दो शव मिले, जबकि थुनाग, धार जारोल व पांडीव शील इलाकों में एक-एक शव बरामद किया गया। इनकी पहचान नहीं हो सकी। मंडी में मंगलवार को भी पांच शव मिले थे। जिले में 148 घर, 104 गोशालाएं, 14 पुल भी ध्वस्त हुए हैं। मलबे में दबने से 31
गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। 370 लोगों को बचाया गया है। वहीं, कुल्लू की बंजार घाटी में फंसे करीब 250 सैलानी सुरिक्षत निकाल लिए गए। इस : सीजन में बादल फटने, बाढ़-भूस्खलन और बारिश से हुए सड़क हादसों में राज्य में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 103 घायल हुए हैं।
मौसम खुला, दुश्वारियां बरकार>>>Visit: Samadhanvani
हिमाचल में बुधवार को मौसम साफ रहा, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। 245 सड़कें, 918 बिजली ट्रांसफार्मर और 683 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। सड़कें बह जाने से आपदा-वाले कई इलाकों में मशीनें और राहतकर्मी नहीं पहुंच पा रहे। लापता लोगों की तलाश करने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत प्रशासन व ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं। कई क्षेत्र अंधेरे में डूबे हैं। जल आपूर्ति व दूरसंचार सेवाएं भी ठप हैं।
यमुनोत्री मार्ग पर फंसे 254 यात्री निकाले, सात लापता की तलाश

उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने के चौथे दिन भी सिलाई बैंड से आगे वाहन शुरू नहीं हो पाए। वहां पैदल आवाजाही में भी खतरा बना है। स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी के बीच फंसे 254 यात्रियों को बुधवार को सुरक्षित निकाला गया।. लापता सात लोगों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की ओर से स्निफर डॉग की मदद ली जा रही है।
इन राज्यों में सात दिन झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान 8 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार जताए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान – और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है।
हिमाचल : तबाही के बाद पांच और शव मिले, पूरा गांव बहा, 56 लापता, वायुसेना से मांगी सहायता
Youtube