
मोदी, प्रवासी भारतीयों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

सांस्कृतिक जुड़ाव में ऊर्जा, खनिज समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-अर्जेंटीना, मोदी व माइली में बनी सहमति भारत और अर्जेंटीना खनिज, व्यापार और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के बीच द्विपक्षीय बैठक में इस पर दोनों नेताओं ने दोना दशों के बीच व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर जोर दिया। 2024 में अर्जेंटीना भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार थाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में शनिवार को अर्जेंटीना पहुंचे। वहां प्रवासी भारतीयों के समूह ने पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इस तरह गर्मजोशी भरे स्वागत से बेहद अभिभूत हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। साथ ही जोड़ा, बात अगर सांस्कृतिक जुड़ाव की हो तो दूरी कोई बाधा नहीं बनती है।यह भी पढ़ें:चीन और अमेरिका को पीछे छोड़क समानता में चौथे स्थान पर भारत
>>>Visit: Samadhanvani
अर्जेंटीना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

सांस्कृतिक जुड़ाव में अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर ब्यूनस आयर्स पहुंचे पीएम मोदी का एजीजा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया, वहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय भी जुटे थे। बाद में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रदर्शन के साथ स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए भारतीय समुदाय ने भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाए। उन्होंने प्रवासी समुदाय के कुछ सदस्यों के साथ चर्चा भी की। पीएम मोदी ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, सांस्कृतिक जुड़ाव की बात करें तो दूरी कोई बाधा नहीं है। सांस्कृतिक जुड़ाव में ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय की तरफ से किए गए शानदार स्वागत से अभिभूत हूं। यह देखना वाकई बहुत भावुक करने वाला है कि कैसे घर से हजारों किलोमीटर दूर, भारत की भावना हमारे भारतीय समुदाय के माध्यम से चमकती है। भारत और अर्जेंटीना खनिज, व्यापार एवं निवेश और उर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री न नरेंद्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान इन क्षेत्रों के साथ अन्य कई क्षेत्रों में – द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई। पीएम मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार की रात ब्यूनस आयर्स पहुंचे थे। शनिवार को उनकी राष्ट्रपति माइली के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई।माना जा रहा है कि यह बातचीत मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कृषि और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना संबंधों को विस्तारित करने पर केंद्रित रही।



