
भाजपा डॉ. विजय जौली ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

संगम विहार दक्षिण दिल्ली, 30 नवंबर 2024ः संगम विहार आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहानिया पर पूर्व विधायक भाजपा डॉ. विजय जौली ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेता डॉ. जौली ने संगम विहार से आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहानिया को ‘‘घोटालेबाज’’ विधायक करार दिया। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर विधायक मोहानिया ने लाखो रू0 का गबन करने के आरोपी हैं।
दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के टेंडर आईडी नं. 2023-आईएफसी-242489-01 तथा आरटीआई आईडी नं. 02/आई एण्ड एफसी/एमडी-4/2024 दिनॉक 16.10.2024 द्वारा जानकारी अनुसार संगम विहार में 100 वाटर कूलर लगाने का ठेका वर्ष 2023 में दिया गया। सरकारी खजाने से 36 लाख 62 हजार 505 रूपये की मद के अंतर्गत 60 वाटर कूलर लगाने का भुगतान किया गया। इसमें 38 वाटर कूलर विधायक दिनेश मोहनिया के एमसीडी स्कूल संगम विहार कार्यालय में दिखाए गए। जोकि जॉच करने पर झूठे पाये गये। प्रत्येक वाटर कूलर की कीमत 61 हजार 41 रू0 75 पैसे दिखाई। जोकि बाजार मूल्य से कई गुना अधिक है। डॉ. जौली ने इसे आम आदमी पार्टी की सरकार व विधायक की मिली भगत का भ्रष्टाचार बताया।
यह भी पढ़ें:भारत ए ने इंग्लैंड को चौथे मैच में 55 रन से हराया, सीरीज भी जीती
विदित रहे संगम विहार विधानसभा की 15 करोड़ रू0 की प्रतिवर्ष विधायक कोष निधि में से 7 वाटरकूलर, अम्बेडकर नगर विधानसभा स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में लगे दिखाए। डॉ. जौली ने इसे विधायक कोष निधि का सरासर दुरूपयोग व धोखाधड़ी बताया।डॉ. जौली ने इसकी दिल्ली उपराज्यपाल व भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से तुरंत जांच करने की मॉग की। तथा दोषी विधायक दिनेश मोहनिया पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की अनुसंशा की।भागीदारी जन सहयोग समिति का प्रयास जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा
नगर पालिका परिषद को प्रमुख भागीदार के रूप में आमंत्रित किया गया

भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा अगस्त के अंतिम सप्ताह में नशीली दवाओं के उपयोग की रोकथाम, अधिनियम, प्रवर्तन और जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तथा “नशीली दवाओं के उपयोग और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम” विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी के छात्र -छात्राओं की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है।
भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष विजय गौड़ आज यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं डीन प्रोफ़ेसर वरुण जोशी के साथ गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर महेश वर्मा से मिले और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता एवं यूनिवर्सिटी के छात्र -छात्राओं की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की विस्तार से पूरी जानकारी से अवगत कराया। कुलपति महेश वर्मा ने इस रचनात्मक प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रयास जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा।आयोजन के इस रचनात्मक प्रयास को दृष्टिगत रखते हुए कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर महेश वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी को कार्यक्रम में प्रमुख भागीदार बनाने पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय आयोजन में दिल्ली पुलिस नारकोटिक्स शाखा को भागीदारी जन सहयोग समिति के साथ आयोजक एवं दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी एवं नई दिल्ली नगर पालिका परिषद को प्रमुख भागीदार के रूप में आमंत्रित किया गया है।
Youtube
{वंदना ठाकुर}
पत्रकार



