
हर स्किन ज़ोन की अपनी ख़ास चमक

चेहरे की अलग-अलग जोन की जरूरतों को समझकर उनके अनुसार देखभाल करना अब स्किनकेयर का नया स्मार्ट तरीका बन गया है। इसी सोच से जुड़ा कॉन्सेप्ट है स्किन जोनिंग, जो इन दिनों तेजी से ट्रेड में है। इसमें चेहरे को अलग-अलग हिस्सों जैसे टी-जोन और यू-जोन में बांटकर हर जोन को उसकी खास जरूरत के मुताबिक ट्रीट किया जाता है।चेहरे की त्वचा हर जगह एक जैसी नहीं होती। कहीं ज्यादा ऑयली, कहीं ड्राई, तो कहीं सेसिटिव । ऐसे में एक ही तरह के प्रोडक्ट पूरे चेहरे पर इस्तेमाल करने से कुछ हिस्सों को फायदा तो होता है, लेकिन बाकी हिस्सों को नुकसान भी पहुंच सकता है। नोएडा स्थित डर्मालिंक्स क्लीनिक की त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल हेड डॉ. विदुषी जैन बताती हैं कि स्किन जोनिंग एक बहुत ही स्मार्ट और कारगर स्किनकेयर तरीका है। जैसे टी-जोन जिसमे माथा, नाक, ठुड्डी आते हैं आमतौर पर ऑयली होते हैं, जबकि यू-जोन यानी कि गाल और जबड़ा ड्राई और सेसिटिव। ऐसे में जोन के हिसाब से स्किन को अलग ट्रीटमेंट देना ज्यादा असरदार होता है।मल्टी-मास्किंगः एक साथ जोन केयर
यह भी पढ़ें:मजदूरों को 9 जुलाई 1925 को अखिल भारतीय भारत बंद का आह्वान किया गया
टी-जोन के लिए ऑयल कंट्रोल मास्क

चेहरे की डेफोनिल ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन सरिता बजाज कहती हैं कि मल्टी-मास्किंग स्किन के अलग-अलग जोन के लिए अलग मास्क लगाने की तकनीक है। इसमें चेहरे के हर हिस्से की जरूरत के मुताबिक मास्क लगाया जाता है। टी-जोन के लिए ऑयल कंट्रोल मास्क और बाकी हिस्सों के लिए हाइड्रेटिंग मास्क इस्तेमाल होते हैं। इससे त्वचा को संतुलित, हेल्दी और नेचुरल ग्लो मिलता है।
फ्लेक्सिबल रूटीन अपनाएं
चेहरे की हर जोन की जरूरतें रोज एक जैसी नहीं होतीं। कभी गाल ड्राई होंगे, तो कभी टी-जोन ज्यादा ऑयली। ऐसे में फिक्स रूटीन की जगह फ्लेक्सिबल स्किनकेयर जरूरी है। ऐसे मॉइस्चराइजर चुनें जो कंबिनेशन स्किन के लिए बने हों। ऐसे मल्टी-एक्टिव सीरम्स अपनाएं।कुछ टिप्स अपनाकर आप स्किन की केयर सही तरह से कर पाते हैं। इससे हर जोन को उसकी जरूरत के मुताबिक टारगेटेड केयर मिलती है। साथ ही स्किनकेयर का वक्त भी बचता है और असर भी ज्यादा होता है। डॉ. विदुषी जैन के अनुसार, कुछ आसान स्टेप्स से आप अपने स्किन जोन की जरूरत समझ सकते हैं टी-जोन माइल्ड क्लेंजर, ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर, मड मास्क

सेंसिटिव जोनः एलोवेरा, कैमोमाइल जैसे सॉफ्ट इंग्रेडिएंट
मल्टी-मास्किंग: हर जोन के लिए अलग मास्क
हफ्ते में एक बार स्किन एनालिसिसः जरूरत के हिसाब से
रूटीन अपडेट करें
सनस्क्रीन: हर जोन को यूवी प्रोटेक्शन दें
इसलिए मल्टी-मास्किंग बना ब्यूटी ट्रेंड
एक ही समय में अलग-अलग जोन पर अलग मास्क लगा सकते हैं
माथा/नाकः क्ले मास्क से एक्स्ट्रा ऑयल हटाएं।
गालः हाइड्रेटिंग मास्क से नमी बढ़ाएं।
आंखों के नीचे: सॉफ्ट जेल बेस्ड मास्क लगाएं।जोन वाइज स्किनकेयर के 6 स्मार्ट स्टेप्स
