
भारत-नामीबिया के बीच मजबूत व ऐतिहासिक रिश्ते

भारत-नामीबिया के बीच मजबूत व व ऐतिहासिक रिश्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के बेहतर भविष्य के लिए India और अफ्रीका को मिलकर काम करना होगा। हमें ऐसे भविष्य का निर्माण करना होगा जो शक्ति से नहीं साझेदारी से, प्रभुत्व से नहीं संवाद से, बहिष्कार से नहीं समता से परिभाषित हो। दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीकी देश नामीबिया की संसद में बुधवार को साझे सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा, India विश्व मामलों में अफ्रीका की भूमिका को महत्व देता है।पीएम मोदी ने कहा, अफ्रीका को सिर्फ कच्चे माल का स्त्रोत नहीं बनना चाहिए, बल्कि मूल्य निर्माण व सतत विकास में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। India रक्षा व सुरक्षा के क्षेत्र में अफ्रीका से सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, अफ्रीका में हमारी विकास साझेदारी 12 अरब डॉलर से ज्यादा की है, लेकिन इसका असली मूल्ये साझा विकास और उद्देश्य में है।
यह भी पढ़ें:जस्टिस वर्मा के विरुद्ध लोकसभा में आएगा महाभियोग प्रस्ताव
नामीबिया में वर्षात तक यूपीआई>>>Visit: Samadhanvani

नामीबिया में इस साल के अंत तक यूपीआई भुगतान सेवा शुरू हो जाएगी। डिजिटल भुगतान प्रणाली के लिए अप्रैल, 2024 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम एवं बैंक ऑफ नामीबिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।पहली महिला राष्ट्रपति को बधाईपीएम मोदी ने नामीबिया को पहली महिला राष्ट्रपति के चुनने पर भी बधाई दी। कहा, यही गर्व हम भी साझा करते हैं। भारत – के संविधान ने भी गरीब आदिबासी परिवार की बेटी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का राष्ट्रपति बनने का अवसर दिया।पीएम मोदी ने कहा-अफ्रीका सिर्फ कच्चे माल का स्रोत नहीं, विकास में अग्रणी बनें



