
बारिश के मौसम में मलेरिया के 15 मरीजों की पुष्टि

बारिश में जिले में 15 दिन में 97 जगह मिला लार्वा, डेंगू के 22 और मलेरिया के 15 मरीजों की पुष्टि डेंगू बुखार का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश के मौसम में गमलों, कूलरों और घर के आसपास जमा पानी में डेंगू का लार्वा तेजी से पनप रहा है। पिछले 15 दिनों के अंदर मलेरिया विभाग की टीम ने जिले भर में 43338 घरों का सर्वे किया। इसमें 97 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने की पुष्टि हुई। इन स्थानों पर लार्वा नष्ट कर दवा का छिड़काव कराया गया है। सबसे अधिक मामले ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में मिले हैं। अपर जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 45 कर्मचारियों की टीम डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सर्वे और जागरूकता अभियान चला रही है। सर्वे के दौरान सबसे अधिक लार्वा गमलों, पानी से भरे कूलरों, प्लास्टिक के बर्तनों, टायरों और घर के आसपास के खुले बर्तनों में मिला है।यह भी पढ़ें:सदाबहार के फूलों से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है
सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट
>>>Visit: Samadhanvani

जागरूक जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम हर घर में जाकर पानी जमा होने की संभावित जगहों की जांच कर रही है। जहां लार्वा पाए जा रहे हैं, वहां तत्काल पानी हटवाया जा रहा है और एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है अस्पतालों को भी किया अलर्ट: जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अभी तक डेंगू के 22 और मलेरिया के 15 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच के दौरान डेंगू की संभावना होने पर तुरंत रक्त जांच कराई जा रही है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज को निगरानी में रखा जाता है और सभी आवश्यक दवाएं व सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं।
Youtube



