
सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट की वैधता को चुनौती दी:जस्टिस

जस्टिस वर्मा ने घर से नकदी की बरामदगी के मामले में आंतरिक जांच रिपोर्ट में दोषी ठहराए गए justice यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस रिपोर्ट की वैधता को चुनौती दी है। उन्होंने अपने खिलाफ महाभियोग की सिफारिश पर भी सवाल उठाते हुए इसे खारिज करने की अपील की है।दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित किए गए justice वर्मा ने रिट याचिका में आंतरिक प्रक्रिया की वैधतापर सवाल उठाया है। उन्होंने निष्पक्ष सुनवाई ‘ और उचित प्रक्रिया न अपनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जजों के पैनल की ओर से जांच शुरू करने से पहले औपचारिक शिकायत दर्ज न किए जाने का मुद्दा भी उठाया।
यह भी पढ़ें:रूस से कारोबार पर भारत, चीन, ब्राजील पर लगे 500% टैरिफ : अमेरिकी सीनेटर
सुप्रीम कोर्ट के रवैये से मीडिया में अटकलें लगाई गई>>>Visit: Samadhanvani

justice वर्मा ने तर्क दिया कि 22 मार्च को उनके खिलाफ आरोपों का खुलासा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति अपलोड करने के सुप्रीम कोर्ट के रवैये से मीडिया में अटकलें लगाई गई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जस्टिस वर्मा ने कहा कि पूर्व सीजेआई justice संजीव खन्ना की बनाई समिति ने उन्हें आरोपों का खंडन करने का अवसर नहीं दिया।



