
भारतीय गौरवशाली प्रदर्शन सांस्कृतिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित किया गया

हरियाली तीज उत्सव में नई दिल्ली, 20 जुलाई 2025ः सावन के आगमन पर राजधानी दिल्ली में हरियाली तीज का पारंपरिक उत्सव पूरी रंगीनियत, भक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं के साथ मनाया गया। दिल्ली स्ट्डी ग्रुप द्वारा आयोजित 16वॉ हरियाली तीज महोत्सव, चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआई क्लब, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। जिसमें दिल्ली के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, राजनयिकों और सांस्कृतिक प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं वैश्विक भारत ब्रांड एंबेस्डर डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में इस आयोजन में न केवल भारतीय संस्कृति का गौरवशाली प्रदर्शन किया, बल्कि जन-जन के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित किया। रंग बिरंगी साड़ियॉ, चुड़ियॉ और मेहंदी से सजी महिलाओं ने पंजाबी गिद्दा, गुजराती डांडिया, हरियाणवी लोक नृत्व और बॉलीवुड गीतों की धूनों पर थिरकना शुरू किया तो वातावरण पूरी तरह हरियाली तीजमय हो गया।यह भी पढ़ें:कर्मचारियों का धरना 88 वें दिन भी जारी रहा- गंगेश्वर दत्त शर्मा
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और सरदार मंजिंदर सिह सिरसा ने किया। इस अवसर पर प्रवेश साहिब सिंह व मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा ‘‘हरियाली तीज हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो परिवार, परंपरा और महिलाओं की भूमिका को सम्मान देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है’’। डॉ. जौली ने अपने संबोधन में कहा ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। दिल्ली स्ट्डी ग्रुप का यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक आत्मा को जीवंत करने का प्रयास है।कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक प्रेम भाटिया और उनकी टीम ने राधा कृष्ण एवं शिव पार्वति की भक्ति से परिपूर्ण गीत प्रस्तुत किये। गीत और संगीत का यह संगम उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर गया।>>>Visit: Samadhanvani
सांस्कृतिक पर्व देशों की उपस्थिति ने अंतर्राष्ट्रीय रंग भी प्रदान किया

इस सांस्कृतिक पर्व में नई दिल्ली नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, दुष्यंत गौतम, महेंद्र नागपाल, पूर्व संस्था रमेश बिधूड़ी, मेहरौली विधायक गजेंद्र यादव व अन्य नेता शामिल हुए। इसके साथ ही नेपाल, मोजाम्बिक, टोगो गणराज्य, जर्मनी, श्रीलंका, कोरिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, ओमान और मॉरिशस सहित कई देशों के राजनयिकों की उपस्थिति ने आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय रंग भी प्रदान किया। मेहमानों के स्वागत में चाट-पकौड़ी, गोलगप्पे, पूरी आलू, छोले चावल और स्वादिष्ट घेवर जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गये। जिसने लोगों के स्वाद को भी उत्सव का हिस्सा बना दिया दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के प्रमुख सदस्य सैयल शाहनवाज हुसैन, विजय मेहता, भूपेंद्र कंसल, नरेंद्र चावला, मुकेश गुप्ता, गोपाल गर्ग, राम गोपाल गोयल, योगेश टंडन, गजेंद्र सोलंकी, विकुल बंसल, अनिल जिंदल, नसीम खान, सुभाष नागर, हीरा मजोका, शालू कुमारी व विजेंदर यादव समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी आयोजन में उपस्थित रहे। हरियाली तीज का यह 16वॉ संस्करण न केवल उत्सव का प्रतीक था, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने औश्र जनमानस तक पहुॅचाने का सशस्कत माध्यम भी बना। आयोजन ने यह संदेश दिया कि हमारे त्योहार न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े होते है, बल्कि सामाजिक एकता, नारी सम्मान और सांस्कृतिक गर्व के प्रेरक अवसर पर भी होते हैं।



