
बच्चों में गजब का टैलेंट है’

शिल्पा कहती हैं, ‘अगर आपको लगता है कि पहले के सुपर डांसर्स में जबरदस्त टैलेंट था, तो आपको इस सीजन को जरूर देखना चाहिए। इस बार नई टीम है, नए जजेस हैं और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी भी जज पैनल में शामिल हुए हैं, जो अपने साथ एक नया अंदाज लेकर आए हैं। इस बार आपको पता चलेगा कि ये बच्चे कितने कमाल के हैं।’इंटरनेट सेंसेशन होना और स्टेज पर परफॉर्म करना दो अलग बातें हैं’आजकल सोशल मीडिया से कई बच्चे फेमस हो जाते हैं, लेकिन शिल्पा मानती हैं कि मंच की चुनौती अलग होती है।’इंटरनेट पर तो हम पहले भी इन बच्चों या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को देख चुके हैं, लेकिन अब सुपर डांसर में जो आप देखेंगे, वो उस चुनौती से भी आगे का होगा। कई बच्चे हैं, जो इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। यह मौका है उनके टैलेंट को बढ़ते हुए देखने का… और यह देखने का कि एक सुपर गुरु उनके हुनर को किस तरह तराश सकता है।’
‘कुछ मांएं बच्चों की जिंदगी बदलने के लिए पैदा होती हैं’
>>>Visit: Samadhanvani

शो में मांओं की भूमिका पर शिल्पा खास जोर देती हैं उनका कहना है, ‘मुझे नहीं लगता कि मां इसे कभी कोई त्याग मानती हैं। वो इसलिए करती हैं, क्योंकि वो मां हैं और वो जो करती हैं, दिल से करती हैं।लेकिन जब मैं सुपर डांसर जैसे मंच पर मांओं को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि कुछ मांएं ऐसी होती हैं, जिनका जन्म ही अपने बच्चों की जिंदगी बदलने के लिए हुआ है। उनका सफर आसान नहीं होता, लेकिन वो नामुमकिन को मुमकिन बना देती हैं।



