
पीएम मोदी मुख्य अतिथि बने स्वतंत्रता दिवस समारोह में: मालदीव

मालदीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा के दूसरे दिन कहा कि भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और महासागर दृष्टिकोण में maldives हमेशा महत्वपूर्ण स्तंभ रहेगा। उन्होंने कहा,maldives से संबंधों को प्रगाढ़ करने को भारत उत्सुक है। हम maldives की क्षमता निर्माण में भी. मदद करेंगे। पीएम मोदी maldives के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ उनके संबंधों की सहजता नजर आई। माले स्थित रिपब्लिक स्क्वायर पर मोदी और मुइज्जू साथ खड़े हुए। मुइज्जू ने पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस अहम मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने पर आभार भी जताया।>>>Visit: Samadhanvani
राजकीय भोज के दौरान मोदी का स्वागत करते मुझज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद

भारत के साथ एक दिन पहले ऋण सुविधा, ऋण भुगतान, मुक्त व्यापार व यूपीआई से संबंधित समझौतों पर मुइज्जू ने कहा कि इससे maldives को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने मालदीव को स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं। इससे पहले, उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत maldives के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख स्तंभों पर चर्चा की। पीएम ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद समेत कई प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात की।
Youtube



