
सुबह आपकी आंखें भी सूजी रहती हैं>>>Visit: Samadhanvani

सोने से पहले सोकर उठने पर आंखों का सूज जाना सामान्य बात है, लेकिन. कई बार यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।कई बार देखने को मिलता है कि जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आंखें वह उसके आसपास का हिस्सा सूजा हुआ दिखता है। आपको ऑफिस या अपने काम पर निकलना होता है, लेकिन ये सूजी हुई आंखें आपको शर्मिंदगी महसूस कराती हैं। वैसे तो सुबह उठने पर आंखों का सूज जाना एक सामान्य समस्या है, लेकिन इसके कई कारण हो सकते हैं,
सोने का समय किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है

जैसे कि नींद की कमी, ज्यादा देर तक रोना, अत्यधिक नमक का सेवन, कोई एलर्जी, डिहाइड्रेशन या आंखों, के आसपास अत्यधिक फैट जमा होना। कई बार तकिए की ऊंचाई गलत होने या पेट के बल सोने से भी आंखों के नीचे तरल जमा हो जाता है, जिससे सूजन आती है। इससे निपट्ने के लिए सबसे पहले आप 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें और सोने का समय नियमित रखें। पानी खूब पीएं, ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो, इससे सूजन कम होती है। अगर यह समस्या रोजाना देखने को मिलती है और साथ में दर्द, खुजली या धुंधला भी दिखता है तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है। सही दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। धूल के कणों और पराग कणों से आंखों को बचाने के लिए चश्मे का उपयोग करें।



