
आज से हरियाणा, पश्चिमी यूपी व दिल्ली में तेज बारिश

मानसून सप्ताह भर उत्तर भारत के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में अगले सात दिन मानसूनी बारिश के लिहाज से बेहद सक्रिय रहने वाले हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से मैदानी इलाके में एक नया मौसमी सिस्टम विकसित हो रहा है,जो अगले एक सप्ताह तक कई राज्यों में भारी बारिश करा सकता है।राजस्थान के कोटा के पास भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो दिल्ली की ओर खिसक रहा है। यह उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे मप्र के ऊपर आएगा।इसके असर से कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
मेरठ व टुंडला से लखनऊ तक होगा, बिहार में भी होगी वर्षा

पूर्वी राजस्थान के पास हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर मुड़ेगी, जिससे बहुत ऊंचाई तक मोटी परत का बादल बनेगा। इसका असर दिल्ली से मेरठ एवं टुंडला से लेकर लखनऊ तक होगा। इसके चलते दिल्ली, हरियाणा, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मप्र एवं पश्चिमी उप्र में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। एक ट्रफ लाइन बिहार से होकर भी गुजरेगी, जिससे बहुत दिनों बाद सूखा खत्म होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल फटने की घटना भी हो सकती है।मानसूनी वर्षा के असमान वितरण के कारण गंगा का मैदानी क्षेत्र अभी लगभग सूखा है। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम कुछ वर्षों से अलग होता जा रहा है। जब देश भर में मानसून की अच्छी बारिश होती है
Youtube



