
हमलों के कारण हवाई अड्डे को पांच घंटे बंद करना पड़ा

यूक्रेन ने रविवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए नौसेना के सम्मान में आयोजित होने वाले समारोहों के आकार में कटौती की और सेंट पीटर्सबर्ग में युद्धपोतों की परेड रद कर दी, जो आमतौर पर वार्षिक नौसेना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित की जाती हैं। उनकी आशंका सही साबित हुई। यूक्रेनी ड्रोनों ने रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग को निशाना बनाया, जिसके कारण हवाई अड्डे को पांच घंटे के लिए बंद करना पड़ा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूसी नौसेना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शहर में ही मौजूद थे। पुतिन ने कहा कि नौसैनिक परेड की बजाय युद्धाभ्यास करना अधिक विवेकपूर्ण है।>>>Visit: Samadhanvani
यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग को बनाया निशाना

इसकी बड़ी भूमिका को रेखांकित किया। वह रविवार को गश्ती स्पीड बोट से सेंट पीटसबर्ग के नौसेना मुख्यालय पहुंचे, जहां से प्रशांत और आर्कटिक महासागरों तथा बाल्टिक और कैस्पियन सागरों में 150 से ज्यादा जहाजों और 15,000 सैन्य कर्मियों के साथ अभ्यास का अवलोकन किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा इकाइयों ने रविवार को 291 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। सेंट पीटर्सबर्ग केआसपास के लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज्डेंको ने कहा कि क्षेत्र में दस से ज्यादा ड्रोन मार गिराए गए और गिरते मलबे से एक महिला घायल हो गई। हमले के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग का पुलकोवो हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था, जिससे 57 उड़ानें विलंबित हुईं और 22 को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया गया। पुलकोवो में रविवार को बाद में परिचालन फिर से शुरू हुआ।
Youtube



